छत्तीसगढ़ में पोस्टर वार : भाजपा ने जारी किया कार्टून पोस्टर – प्रदेश म अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज, काबर की अपराधी मन ऊपर नकेल कसत हे विष्णु सरकार
Poster war in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कार्टून पोस्टर जारी किया है। जारी पोस्टर में दो किसानों को आपस में बात करते हुए दिखाया गया है। पोस्ट में लिखा है कि प्रदेश में अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज काबर की अपराधी मन ऊपर नकेल कसत है विष्णु सरकार।
यह भी पढ़े :- Food Identification : सावधान! अब बाजार में मिल रहा है ‘नकली’ आलू… कहीं आप भी तो नहीं खा रहे
BJP ने जारी किया पोस्टर
वहीं गुरुवार को BJP का X पर एक और ट्वीट किया था, जिसमें सूरजपुर की घटना में NSUI नेता की गिरफ्तारी पर लिखा था कि, प्रदेश में हो रहे आपराधिक गतिविधियों में कांग्रेसियों का हाथ। कांग्रेसी संरक्षण में पल रहे गुंडे हो या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधी। राज्य में अराजकता फैलाने वाले सभी दोषियों पर चलेगा विष्णु का सुदर्शन। (Poster war in Chhattisgarh)
बता दे कि, सूरजपुर हत्याकांड में पुलिस ने NSUI जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने पत्रकार को बताया कि, इस डबल मर्डर में कुलदीप साहू के साथ सूरजपुर जिले का वर्तमान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी सहित अन्य 3 लोग शामिल थे। (Poster war in Chhattisgarh)




