Google Analytics —— Meta Pixel

प्रसार भारती ने लॉन्च किया OTT ऐप Waves, Netflix-Prime Video से कई गुना है सस्ता

Prasar Bharati OTT app Waves : सरकार की तरफ से लोगों के मनोरंजन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रसार भारती की तरफ से Over-The-Top (Prasar Bharati OTT app Waves) प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया गया है। आप भी ये जानकर हैरान हो गए होंगे। साथ ही प्रसार भारती ने हर भाषा का भी ध्यान रखा है। 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में इसे लॉन्च किया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव और गोवा के मुख्यमंत्री भी इस दौरान मौजूद थे। भारत का विश्वसनीय दूरदर्शन भी अब OTT पर मौजूद होगा।

यह भी पढ़े :- Sambhal Shahi Jama Masjid Case : जुमे की नमाज से पहले सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाया तनाव, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

प्रसार भारती की तरफ से इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी किया गया था। साथ ही जानकारी दी गई थी कि इसे अलग-अलग भाषाओं में लॉन्च किया गया है। पोस्ट में लिखा था, ‘प्रसार भारती ने IFFI में WAVES ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया! प्लेटफॉर्म का टारगेट क्लासिक कंटेंट और कंटेम्परेरी प्रोग्रामिंग का एक समृद्ध मिश्रण पेश करके एडवांस डिजिटल रुझानों को अपनाते हुए पुरानी यादों को ताजा करना है।’ वेव्स पर आपको 65 लाइव चैनल्स समेत कई सुविधाएं मौजूद होने वाली हैं।

Waves पर वीडियो-ऑन-डिमांड, फ्री-टू-प्ले गेमिंग, रेडिया ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, लाइव टीवी स्ट्रीमिंग, 65 लाइव चैनल्स, वीडियो और गेमिंग कंटेंट के लिए ऐप, और साइब शॉपिंग की सुविधा दी जाएगी। यहीं पर यूजर्स को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) की सुविधा भी मिलने वाली है। ये सभी सुविधाएं 12 से ज्यादा भाषाओं में मिलने वाली हैं। प्रसार भारती का कहना है कि इस ऐप को बनाते समय हर भारतीय का ध्यान रखा गया है। यही वजह है कि इसमें हर भारतीय के हिसाब से सुविधाओं को ऐड किया गया है।

इन ओटीटी प्लेटफॉर्म से होगा मुकाबला
ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स को इस फील्ड के कई बड़े दिग्गजों को टक्कर देकर अपनी जगह बनानी होगी। इन दिनों ओटीटी की दुनिया में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो सिनेमा, सोनीलिव और हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का राज है। लेकिन प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म आने के इनको भी टक्कर मिलने वाली है।

Back to top button
error: Content is protected !!