Sambhal Shahi Jama Masjid Case : जुमे की नमाज से पहले सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाया तनाव, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Sambhal Shahi Jama Masjid Case : उत्तर प्रदेश के संभल जिले की जामा मस्जिद को हिंदू पक्ष द्वारा अदालत में हरिहर मंदिर बताये जाने के बाद पुलिस ने शुक्रवार की जुमे की नमाज के मद्देनजर यहां सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है और किसी तरह की अराजकता होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर प्रहार जारी, सुकमा मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर
बता दे 21 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई. पोस्ट में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुमे की नमाज में शामिल होने की अपील की गई थी. इस पोस्ट के बाद पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है. जुमे की नमाज से पहले जिले के डीएम और एसपी ने RRF और PAC के जवानों के साथ संवेदनशील इलाकों में पैदलमार्च किया।
संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने पैदल मार्च कर लोगों को संदेश दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” एसपी ने कहा, ‘मौलवी लोग भी यह संदेश दें कि सभी लोग अपनी- अपनी मस्जिद में ही नमाज पढ़ें।’ उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। दो लोगों को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने के चलते शांति भंग के तहत पाबंद किया गया है।’ उन्होंने कहा कि ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।
जुमे की नमाज से पहले प्रशासन हाईअलर्ट
विवाद के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं. इसी क्रम में एक पोस्ट जुमे की नमाज के दिन लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इकट्ठा करने के लिए की गई थी. जैसे ही इसकी भनक लगी, पुलिस प्रशासन तुरंत हाई अलर्ट मोड पर आ गया. जुमे की नमाज से पहले जिले के डीएम और एसपी ने RRF और PAC के जवानों के साथ संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया.
डीएम ने कहा कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसे परिणाम भुगतने होंगे. वहीं SP ने असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अराजकता फैलाने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। (Sambhal Shahi Jama Masjid Case)
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है. शहर में जगह-जगह CCTV लगाए गए हैं और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है. मस्जिद जाने के लिए तीन रास्ते हैं, जिन पर दो रास्तों को फिलहाल बल्ली और बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया है। (Sambhal Shahi Jama Masjid Case)



