छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर प्रहार जारी, सुकमा मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर
Naxalite Encounter in Sukma: छत्तीसगढ़ में लाल आतंक के खिलाफ प्रहार जारी है। इस बीच सुकमा में DRG के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं। बस्तर IG पी सुंदरराज ने बताया कि मौके से INSAS, AK-47, SLR और कई हथियार बरामद हुए। सर्च ऑपरेशन जारी है। दोनों ओर से अभी भी रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है। सुकमा के SP किरण चव्हाण ने भी 10 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक नक्सली ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में घुसे थे।
यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल
सुकमा SP किरण चव्हाण ने बताया कि सुरक्षाबलों को भेज्जी के जंगल में नक्सलियों के जमावड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जवानों को रवाना किया गया, जहां नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। नक्सली एक दिन पहले भारी संख्या में ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ बॉर्डर में घुसे थे। इस दौरान ओडिशा पुलिस के साथ भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया था। वहीं एक जवान घायल हुआ था। इसके बाद छत्तीसगढ़ में फोर्स अलर्ट हो गई थी। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। जनवरी से अब तक 207 नक्सली ढेर हुए हैं। (Naxalite Encounter in Sukma)
छत्तीसगढ़ में 2024 के बड़े नक्सली ऑपरेशन
- 25 फरवरी को कांकेर के कोयलीबेड़ा में 3 नक्सली ढेर
- 27 मार्च को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 2 अप्रैल को बीजापुर के नेड्रा में 13 नक्सली ढेर
- 6 अप्रैल को बीजापुर के कर्रीगुटा में 3 नक्सली ढेर
- 16 अप्रैल को कांकेर के छोटे बेठिया में 29 नक्सली ढेर
- 30 अप्रैल को नारायणपुर के टेकमेटा में 10 नक्सली ढेर
- 10 मई को बीजापुर के पीडिया में 12 नक्सली ढेर (Naxalite Encounter in Sukma)
- 23 और 24 मई को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 25 मई को सुकमा-बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर
- 27 मई को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 7 जून को नारायणपुर के गोबेल में 6 नक्सली ढेर (Naxalite Encounter in Sukma)
- 15 जून को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 17 जुलाई को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 12 नक्सली ढेर
- 29 अगस्त को नारायणपुर-कांकेर सीमा पर 3 महिला नक्सली ढेर
- 3 सितंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के पुरंगेल में 9 नक्सली ढेर
- 5 सितंबर को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 6 नक्सली ढेर
- 23 सितंबर को नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर
- 4 अक्टूबर को दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर 38 नक्सली ढेर
- 21 अक्टूबर को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 5 नक्सली ढेर
- 9 नवंबर को बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर
- 16 नवंबर को कांकेर और नारायणपुर सीमा पर 5 नक्सली ढेर
- 22 नवंबर को सुकमा जिले के भेज्जी में 10 नक्सली ढेर (Naxalite Encounter in Sukma)



