Google Analytics —— Meta Pixel

Prasar Bharati ने ऑल इंडिया रेडियो के लिए निकाली भर्ती, 8 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

Prasar Bharati Recruitment : प्रसार भारती (Prasar Bharati) ने न्यूज सर्विस डिवीजन (NSD), ऑल इंडिया रेडियो, नई दिल्ली में कैजुअल असाइनमेंट के आधार पर विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च से बढ़ाकर 8 अप्रैल कर दी गई है।

समाचार संपादक (इंग्लिश / हिंदी), रिपोर्टर : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम एक वर्ष की अवधि के साथ पत्रकारिता में डिग्री या ग्रेजुएशन डिप्लोमा होना चाहिए।
वेब एडिटर (इंग्लिश / हिंदी) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से पत्रकारिता में डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या प्रिंट / इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में रिपोर्टिंग / संपादन कार्य में 5 साल का अनुभव।
ग्राफिक डिजाइनर : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट और ग्राफिक्स क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा।
न्यूज रीडर (अंग्रेजी), न्यूज रीडर-कम-ट्रांसलेटर (हिंदी/संस्कृत/कश्मीरी/उर्दू/पंजाबी/नेपाली) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन।
न्यूज एडिटर (बिजनेस), इंग्लिश एंकर (बिजनेस), हिंदी एंकर (बिजनेस) : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम एक वर्ष की अवधि के साथ पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रोफेशनल रिपोर्टिंग/संपादन कार्य में 5 वर्ष का अनुभव।

आयु सीमा-उम्मीदवारों की उम्र 21 से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।

आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग को 300 रुपये और एससी/एसटी/ओबीसी को 225 रुपये जमा करना होगा।

इसे भी पढ़ें-IPPB Recruitment: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली भर्ती; इस दिन तक करें आवेदन

Back to top button
error: Content is protected !!