Google Analytics —— Meta Pixel

महाकुंभ में कई मुख्यमंत्री, मंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने लगाई डुबकी, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 49 करोड़ 14 लाख के पार

Prayagraj Mahakumbh Record 2025: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। दरअसल, 13 फरवरी तक 49 करोड़ 14 लाख से ज्यादा लोगों ने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई है। उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग ने बताया कि 13 फरवरी रात 8 बजे तक 85 लाख 46 हजार लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और उनके परिवारजन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने का विरोध, कांग्रेस ने कहा- लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है भाजपा

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने भी महाकुंभ में स्नान कर प्रदेश और समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातन के इस महापर्व के अवसर पर डुबकी लगाना परम सौभाग्य की बात है। ऐसे पुण्य क्षणों का लाभ लेना अत्यंत सुखद और मन को शांति प्रदान करने वाला होता है। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि ये सही में महाकुंभ है, देशभर से इतने लोग पहुंच रहे हैं। बहुत अच्छा प्रबंधन किया गया है। योगी आदित्यनाथ को इसके लिए बधाई देता हूं। (Prayagraj Mahakumbh Record 2025)

  

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाकुंभ में पूजा-अर्चना की और संगम में पवित्र स्नान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए एक अलौकिक क्षण है। मैं अपने दिल की गहराइयों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद करता हूं। इस प्रयागराज से सिंधिया परिवार का एक ऐतिहासिक संबंध भी रहा है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मोक्ष प्राप्ति का एक महत्वपूर्ण क्षण हमें संगम में स्नान करके प्राप्त हुआ है। भगवान का आशीर्वाद हम सभी पर हमेशा रहे यही मेरी आशा है। (Prayagraj Mahakumbh Record 2025)

भाजपा नेता नवनीत राणा ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार महाकुंभ में सबसे ज्यादा भागीदारी युवा पीढ़ी की रही है। स्नान करने के बाद बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। हम सनातनियों को अपने धर्म से ज्यादा और कुछ प्यारा नहीं है। यहां स्नान करके हमारा जीवन सफल हो गया है। उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि महाकुंभ प्रयागराज की धरती पर होता है। ये हमारा सौभाग्य है कि हमें दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करने का अवसर मिला। संगम का अपना महत्व है। दुनिया भर में भगवान राम के नक्शे कदम पर चलने वाले बहुत से लोग हैं। (Prayagraj Mahakumbh Record 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!