Google Analytics —— Meta Pixel

बीजापुर नक्सली हमले की राष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने की निंदा, कहा- मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करके ही रहेंगे

President on Naxalite Attack: बीजापुर नक्सली हमले को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर हुआ नक्सली हमला निंदनीय है। देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। हमारा देश नक्सलवाद को समूल समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजापुर IED ब्लास्ट में DRG के जवानों को खोने की सूचना से अत्यंत दुखी हूं। वीर जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। 

यह भी पढ़ें:- नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई निर्णायक मोड़ तक जारी रहेगी: गृहमंत्री विजय शर्मा

शाह ने कहा कि इस दुख को शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है, लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम मार्च 2026 तक भारत की भूमि से नक्सलवाद को समाप्त करके ही रहेंगे। राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग में नक्सलियों द्वारा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों की गाड़ी को IED ब्लास्ट से उड़ाने की कायरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कई जवानों के शहीद होने की दुखद जानकारी मिली है। राज्यपाल ने कहा कि नक्सलियों द्वारा किया गया यह कृत्य जघन्य अपराध है। ईश्वर मृत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। (President on Naxalite Attack)

नक्सलियों की कायराना करतूत में 8 जवान शहीद: शर्मा

झारखंड के भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हमारा देश आतंकवाद को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ चुका है, कुछ क्षेत्र, कुछ राज्य ऐसे बचे हैं, जहां वे अभी भी अपने पैर पसार रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जिसने भी यह कृत्य किया है उन्हें जल्द से जल्द पकड़कर उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर नक्सली मुठभेड़ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों की कायराना करतूत में 8 जवानों समेत एक ड्राइवर के शहीद होने की खबर हृदयविदारक और अत्यंत ही दुखद है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा को शांति, घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं। (President on Naxalite Attack)

लड़ाई निर्णायक मोड़ तक जारी रहेगी: गृहमंत्री

उन्होंने कहा कि अपार दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। भारत मां के वीर सपूतों का यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई निर्णायक मोड़ तक जारी रहेगी। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि यह कैसे हुआ ये जांच का विषय है। अब हम इस पूरे नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए और दृढ़ता और ताकत के साथ काम करेंगे। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बात को दोहराते हुए और दृढ़ता के साथ कार्रवाई करने की बात कही है। CM विष्णुदेव साय कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। (President on Naxalite Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!