गर्भवती महिलाओं के लिए कच्चा प्याज खाना खतरनाक, पढ़ें पूरी खबर

Raw Onion: कई लोगों को खाने के साथ कच्चा प्याज खाना बहुत पसंद होता है, वे हर मौसम में प्याज को खाने के साथ खाते हैं। वहीं ठंड में प्याज खाने की आदत बढ़ जाती है। प्याज का इस्तेमाल खाना बनाने के साथ ही सलाद में भी किया जाता है। डाइटिशियन भी मानते हैं कि प्याज खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन जरूरत से ज्यादा कच्चा प्याज खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। डॉक्टर्स के मुताबिक ज्यादा कच्चा प्याज खाने से पेट में गैस, सीने में जलन, उल्टी, ब्लोटिंग जैसी परेशानी होने लगती हैं। इसलिए प्याज को पकाकर खाने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें:- एक ही परिवार के 5 लोगों ने की खुदकुशी, इस वजह से उठाया कदम

डाइटिशियन का कहना है कि अगर आप सलाद में या किसी अन्य खाद्य पदार्थ में कच्चे प्याज का इस्तेमाल करते हैं, तो उसके बाद आपके मुंह से दुर्गंध आने लगती है। कच्चा प्याज ब्लड में शुगर की लेवल को बहुत कम कर सकता है। कुछ लोगों को स्किन पर प्याज का रस लगाने से खुजली, जलन और रैशेज की परेशानी होने लगती है। ऐसे में प्याज के रस का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लेना चाहिए। (Raw Onion)

वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए कच्चा प्याज खाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि अक्सर सीने में जलन, उलटी और मतली की परेशानी होती है। ऐसे में कच्चे प्याज का सेवन उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि आप सीमित और संतुलित मात्रा में कच्चे प्याज का सेवन कर सकते हैं। संतुलित मात्रा में कच्चा प्याज खाने से कोई नुकसान नहीं होगा। आप दूसरे सलाद की तरह इसी भी खा सकते हैं। (Raw Onion)

कच्चा प्याज लू के साथ ही कई बीमारियों से भी आपको बचा सकती है। कच्चा प्याज खाने से हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कैंसर और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को भी सही रखने में मदद करता है। दरअसल, इसमें मौजूद मैग्नीशियम और अन्य खनिज लवण शरीर में खून का प्रवाह बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे ऊर्जा का स्तर बना रहता है। आप दोपहर के खाने में कच्चे प्याज को सलाद की प्लेट में शामिल कर सकते हैं। (Raw Onion)

Related Articles

Back to top button