Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Purvanchal Express Accident: UP के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, आजमगढ़ में बांस से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बोलेरो घुस गई, जिसमें पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। सभी शव 200 मीटर की दूरी पर एक्सप्रेस-वे पर बिखरे पड़े थे। एक घायल महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- लुधियाना में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक बोलेरो सवार परिवार लखनऊ से अपने घर देवरिया जा रहा था। हादसा अहरौला थाना इलाके के खदारामपुर गांव के पास हुआ। बोलेरो की रफ्तार तेज थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांस लदे थे, जो कि ट्रॉली से बाहर निकले थे। अंधेरे के कारण ड्राइवर अंदाजा नहीं लगा पाया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पूरी बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे घुस गई। गाड़ी की छत उखड़ कर दूर गिरी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसी बोलेरो काफी दूर तक घिसटती गई। (Purvanchal Express Accident)

टक्कर लगते ही एक-एक कर उसमें गाड़ी में सवार लोगों के शव कुछ-कुछ दूरी पर गिरते गए। बोलेरो में आगे बैठे लोग स्टेयरिंग के नीचे फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को इकट्‌ठा किया। इसमें 3 महिला और दो पुरुषों की मौके पर मौत हुई थी। मृतकों में पति-पत्नी है। बाकी उनके रिश्तेदार और परिवार के हैं। किरन नाम की एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। (Purvanchal Express Accident)

SP सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सभी मृतक देवरिया जिले के मडुआडीह के रहने वाले थे। मृतकों की शिनाख्त कैलाश (45) पुत्र अच्छेलाल, कैलाश की पत्नी नीतू (38), दुक्खी (43 ) पुत्र प्रभु, गुड्‌डी (40) पत्नी छोटेलाल, रानी (11) बेटी विनोद कुमार शामिल हैं।हादसे का मंजर देख पुलिस अंदाजा लगा रही कि बोलेरो की रफ्तार काफी तेज रही होगी, क्योंकि ट्रैक्टर-ट्राली में घुसने के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। पूरी छत उखड़ कर 200 मीटर में एक्सप्रेस-वे पर बिखर गई। जिन पांच लोगों की मौत हुई, उनके शव एक्सप्रेस-वे पर तहस-नहस पड़े थे। दो सौ मीटर में अलग-अलग शव बिखरे पड़े थे। बता दें कि UP में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। (Purvanchal Express Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!