Google Analytics —— Meta Pixel

SIR प्रक्रिया पर विवाद, 7 राज्यों में 25 बीएलओ की गई जान, पश्चिम बंगाल में 34 मौतों का दावा

Questions on BLO Death: देशभर में चल रही SIR प्रक्रिया के बीच बीएलओ की मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। 12 राज्यों में 51 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के घर-घर जाकर जानकारी जुटाने में लगे 5.32 लाख से ज्यादा बीएलओ पर कार्यभार का दबाव लगातार सामने आ रहा है। पिछले 22 दिनों में 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में अकेले 34 बीएलओ की मौत हुई है। मंत्री अरुप बिस्वास ने कहा कि SIR ने लोगों की जान ले ली। जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि इसका उद्देश्य पीछे के दरवाजे से एनआरसी लागू करना और लोगों में डर पैदा करना है।

यह भी पढ़ें:- हॉन्गकॉन्ग के रिहायशी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, 44 लोगों की मौत, 279 घायल

दूसरी ओर निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वह जिलों और राज्यों की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। आयोग के के मुताबिक अभी तक किसी भी मौत को काम के दबाव से जुड़ा नहीं माना गया है। पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि अगर आयोग ध्यान दे तो काम आसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में एप का कैप्चा हटाने से बड़ी राहत मिली। फॉर्म अपलोड करते समय सर्वर बैठ जाता है, इसलिए बीएलओ रात में काम कर रहे हैं। दिसंबर में स्कूलों में कोर्स पूरा कराने का दबाव भी शिक्षकों पर बढ़ रहा है। सिस्टम की जगह बीएलओ खुद समस्याओं के समाधान तलाश रहे हैं। कोलकाता में बंगाल के CEO कार्यालय के बाहर हुए विरोध-प्रदर्शन को चुनाव आयोग ने गंभीर सुरक्षा उल्लंघन माना है। EC ने कोलकाता पुलिस आयुक्त से 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। (Questions on BLO Death)

मौतों का राज्यवार आंकड़ा

  • मध्यप्रदेश- 9
  • उत्तर प्रदेश- 4
  • गुजरात- 4
  • पश्चिम बंगाल- 3
  • तमिलनाडु- 1
  • केरल- 1

UP के गोंडा में बीएलओ और शिक्षक विपिन यादव ने जहर खाकर जान दे दी। उनके पिता सुरेश यादव का आरोप है कि अधिकारियों ने ओबीसी मतदाताओं के नाम हटाने और सामान्य वर्ग के नाम बढ़ाने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर निलंबन और गिरफ्तारी की धमकी दी जा रही थी। पत्नी सीमा ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने आधार नहीं देने वालों के नाम जोड़ने को कहा था। वहीं 26 नवंबर को बीएलओ सर्वेश गंगवार (47) अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। भाई योगेश का कहना है कि SIR के चलते देर रात तक काम करवाया जा रहा था। चिंता इसलिए भी बढ़ी है, क्योंकि अगले साल से जनगणना शुरू हो रही है, जिसका सबसे बड़ा बोझ भी शिक्षकों पर ही पड़ेगा।

SIR पर सियासत जारी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधा ने कहा कि SIR के नाम पर पिछड़े, दलित, वंचित, गरीब वोटरों को हटाकर भाजपा मनमाफिक वोटर लिस्ट तैयार कर रही है। बीएलओ को कहा जा रहा है कि OBC वोटरों के नाम काटो, वरना नौकरी चली जाएगी। दबाव, धमकी के चलते बीएलओ आत्महत्या कर रहे हैं। ECI लोकतंत्र की हत्या की जिम्मेदार है। वहीं कांग्रेस ने कहा कि दबाव और धमकी के चलते BLO आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। असल में अंदरखाने ये आदेश दिया गया है कि पिछड़ों, दलितों, वंचितों और विपक्ष समर्थित वोटरों के नाम काटे जाएं और BJP के हिसाब की वोटर लिस्ट बनाई जाए। ज्ञानेश कुमार और नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को खत्म करने पर लगे हैं और SIR उसी का औजार है।

BLO को धमकी दी जा रही: CM ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे पास पूरा रिकॉर्ड है कि किसने आत्महत्या की है और कौन ट्रॉमा से मरा। कई लोग अभी भी आत्महत्या कर रहे हैं। गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में BLO की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है? इसे इतनी जल्दी लागू करने की क्या जरूरत थी ? वे BLO को धमकी देते हैं कि उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा और उनकी नौकरी छीन ली जाएगी। मैं आपसे पूछना चाहती हूं, आपकी नौकरी कब तक रहेगी ? लोकतंत्र रहेगा, लेकिन आपकी नौकरी नहीं रहेगी। (Questions on BLO Death)

3 करोड़ नाम काटने की तैयारी: अखिलेश

समाजवादी पार्टी प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि SIR के बहाने भाजपा वाले करोड़ों लोगों को मताधिकार से वंचित करना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में करोड़ों लोग रहते हैं। संविधान तभी मजबूत होगा जब हमारे वोट का अधिकार सुरक्षित बचेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग 3 करोड़ नाम काटने की तैयारी में। मृतक बीएलओ के परिजन को 1-1 करोड़ दिया जाना चाहिए। सपा 2-2 लाख रुपए देगी। (Questions on BLO Death)

इलेक्शन कमीशन की नीयत निष्पक्ष नहीं: पायलट

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि देश में पहले भी कई बार SIR हो चुका है, लेकिन इस बार SIR को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। कई राज्यों में BLO आत्महत्या कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि एक भी इनवैलिड वोटर लिस्ट में हो, लेकिन अगर देश के किसी नागरिक, जिसे वोट देने का अधिकार है, का नाम जानबूझकर इसलिए हटाया जाता है, क्योंकि वह गरीब, दलित, पिछड़ा है तो कांग्रेस पार्टी उस व्यक्ति का नाम काटकर अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर इलेक्शन कमीशन की नीयत निष्पक्ष नहीं है, अगर वह बिना स्वार्थ के काम नहीं कर रहा है और दबाव में काम कर रहा है, तो हम उसे बेनकाब करने का काम करेंगे। कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ा इवेंट कर रही है।

रिवीजन एक नॉर्मल और नेचुरल प्रोसेस: सांसद

BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि फ्री, फेयर और ट्रांसपेरेंट चुनाव कराने के लिए वोटर लिस्ट का यह रिवीजन एक नॉर्मल और नेचुरल प्रोसेस है, जो समय-समय पर किया जाता रहा है। अगर कोई यह तर्क देता है कि नकली वोटरों की पहचान नहीं होनी चाहिए, तो यह डेमोक्रेसी के लिए खतरा है। सारा काम हो रहा है, लेकिन मैं एक बात कहना चाहूंगा कि विपक्षी पार्टियों ने EVM हैकिंग का मुद्दा छोड़कर वोटर लिस्ट की ओर रुख कर लिया है। इसका मतलब है कि उन्होंने अब मान लिया है कि EVM हैकिंग का आरोप झूठा था और वे भविष्य में वोटर लिस्ट को भी मानेंगे। यह भारत में हर सिस्टम के बारे में कन्फ्यूजन पैदा करने की एक जानबूझकर, खतरनाक साजिश का हिस्सा लगता है।

विपक्ष घुसपैठियों की रक्षक: सुधांशु त्रिवेदी

उन्होंने कहा कि राफेल डील से सरकार के बारे में, फिर सर्जिकल स्ट्राइक से सेना के बारे में, बालाकोट से एयर फोर्स के बारे में और ऑपरेशन सिंदूर से प्लेन क्रैश के बारे में कन्फ्यूजन पैदा किया। सांसद ने कहा कि विपक्ष ने यह भी दावा किया कि LIC, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और SEBI बर्बाद हो गए हैं। UP के पूर्व CM ने COVID वैक्सीन के बारे में कन्फ्यूजन फैलाने की कोशिश की और यहां तक ​​कि वैक्सीन के शुभ समय पर भी शक पैदा करने की कोशिश की। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के SIR पर विरोध करने पर कहा कि 4 अगस्त 2005 को, ममता बनर्जी ने भारतीय संसद में 14 मिनट में 22 बार बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाया था। आज ममता बनर्जी को क्या हो गया है? वह जांच नहीं होने देना चाहती। एक तरफ, हम ‘धर्म ध्वज’ के रक्षक हैं, जबकि दूसरी तरफ विपक्ष घुसपैठियों की रक्षक है।

लॉकेट चटर्जी का ममता पर तंज

पश्चिम बंगाल की भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि कोई SIR के कारण आत्महत्या नहीं कर रहा। ये लोग झूठ बोल रहे हैं। पूरे भारत में SIR हो रहा है, बिहार में SIR हुआ, कहीं कुछ नहीं हुआ फिर पश्चिम बंगाल में क्यों होगा ? झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब SIR हो रहा है, मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो रहा है उससे ममता बनर्जी हिल गई हैं, उन्हें समझ आ गया है कि उनकी कुर्सी अब बचने वाली नहीं है, क्योंकि जो लोग फर्जी मतदान करते थे वह अब नहीं कर पाएंगे। ममता बनर्जी को दिख रहा है कि जो लोग उनके समर्थन में थे वह तो भाग रहे हैं तो उनका विचलित होना स्वाभाविक है, लेकिन चिल्लाने से क्या होगा ? (Questions on BLO Death)

SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि SIR को इसलिए नहीं रोका जा सकता कि यह पहले कभी नहीं हुआ। आयोग को फॉर्म-6 में दर्ज प्रविष्टियों की सत्यता जांचने की संवैधानिक शक्ति है। सिर्फ फॉर्म भर देने से प्रविष्टि अपने आप स्वीकारना आयोग के लिए बाध्यकारी नहीं है। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा किआधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है। इसे सिर्फ लाभ प्राप्त करने के लिए जारी किया गया है। किसी भी मतदाता का नाम हटाने से पहले सूचना देना अनिवार्य है। मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी। हालांकि कोर्ट ने BLO की मौत को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगा है।

Back to top button
error: Content is protected !!