Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने PM मोदी से किए सवाल, कहा- खोखले भाषण देना बंद कीजिए

Rahul on PM Modi: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी से आतंकवाद, पाकिस्तान के बयान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता के दावे को लेकर सवाल किए हैं। साथ ही तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए। सिर्फ इतना बताइए- आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया ?, ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी ?, आपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है ?, आपने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया।

यह भी पढ़ें:- डिप्टी CM साव की स्टूडेंट्स को सलाह, कहा- समय सबसे अनमोल, एक-एक पल का करें सदुपयोग

वहीं कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि पिछले 11 दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 8 बार दोहराया है कि उन्होंने भारत को समझाया और युद्ध विराम करवाया, लेकिन उनके दोस्त PM मोदी चुप हैं। हमारे विदेश मंत्री चुप हैं। डोनाल्ड ट्रंप PM मोदी और पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ दोनों की तारीफ करते हैं। इसका मतलब है कि भारत और पाकिस्तान एक ही नाव में सवार हैं। भारत और पाकिस्तान एक ही स्तर पर हैं। यह हमें अस्वीकार्य होना चाहिए। PM चुप क्यों हैं ? जब ट्रंप ने कहा कि उनके हस्तक्षेप के कारण ऑपरेशन सिंदूर चार दिनों के भीतर समाप्त हो गया तो पूरा देश हैरान रह गया। PM मोदी को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। वह इन मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। (Rahul on PM Modi)

असली आतंकी अब भी आजाद घूम रहे: कांग्रेस सांसद

उन्होंने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित भयावह आतंकी हमले को एक महीना बीत चुका है, लेकिन इस हमले को अंजाम देने वाले असली आतंकी अब भी आजाद घूम रहे हैं। अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि यही आतंकी गिरोह दिसंबर 2023 में पूंछ और अक्टूबर 2024 में गगनगीर और गुलमर्ग में हुए जानलेवा आतंकी हमलों के लिए भी जिम्मेवार था। ये आतंकवादी पिछले 18 महीनों से घूम रहे हैं। बीकानेर में जिस तरह प्रधानमंत्री ने एक बार फिर फिल्मों जैसे खोखले डायलॉग्स का सहारा लिया, उससे कहीं ज्यादा जरूरी है कि वे उन गंभीर सवालों का जवाब दें जो देश उनसे पूछ रहा है- पहलगाम के निर्दयी हत्यारे अब तक खुले क्यों घूम रहे हैं? कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यही आतंकी गिरोह पिछले 18 महीनों में पूंछ, गगनगीर और गुलमर्ग में हुए तीन अन्य आतंकी हमलों के लिए भी जिम्मेदार था। (Rahul on PM Modi)

विशेष सत्र बुलाने की मांग

रमेश ने पूछा कि आपने अब तक कोई सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता क्यों नहीं की? विपक्षी दलों को विश्वास में क्यों नहीं लिया गया? आपने 22 फरवरी 1994 को संसद में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव को दोहराने और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सामने आए चीन-पाकिस्तान के गठजोड़ को देखते हुए उसे वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार फिर से तैयार करने के लिए संसद का विशेष सत्र क्यों नहीं बुलाया? बीते दो हफ्तों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री रुबियो बार-बार जिस तरह अमेरिका की भूमिका को लेकर दावे कर रहे हैं, उस पर आप लगातार चुप क्यों हैं? PM मोदी को चुप्पी साधने के बजाय संसद का विशेष सत्र बुलाकर सदन के पटल पर स्पष्टीकरण देना चाहिए और सभी दलों के नेताओं से भी बातचीत करनी चाहिए। (Rahul on PM Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!