Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई तेज, बलरामपुर और मुंगेली में कच्ची शराब जब्त

Action Against illicit Liquor: छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस बीच बलरामपुर जिले में भी प्रशासन की ओर से अवैध शराब की रोकथाम और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर तीन मामलों में 15,200 रुपए की अवैध शराब और एक ट्रक जब्त किया है। थाना शंकरगढ़ क्षेत्र के महुआडीह गांव में की गई कार्रवाई के दौरान सुमिता दास के पास से 16 लीटर और शैलेंद्र दास के पास से 8 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की गई।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने PM मोदी से किए सवाल, कहा- खोखले भाषण देना बंद कीजिए

इसी तरह वाड्रफनगर विकासखंड के धनवार चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 21.14 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई, जिस पर उत्तर प्रदेश का लेबल लगा हुआ था। इन मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी सूर्यवंशी ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि होटल, ढाबा और राजमार्ग किनारे शराब पिलाने वालों पर भी सख्त नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब से जुड़ी शिकायतें आबकारी नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 07831-299241 या टोल फ्री नंबर 14405 पर की जा सकती है। (Action Against illicit Liquor)

खम्हरिया में पकड़ाई अवैध शराब

इधर, मुंगेली जिले के खम्हरिया गांव में आबकारी विभाग की टीम ने 14.50 लीटर कच्ची महुआ शराब और 195 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में की गई है। कलेक्टर ने हाल ही में लौदा गांव में ‘आयुष्मान महाभियान’ के तहत दौरा किया था, जहां ग्रामीणों ने खम्हरिया में कच्ची शराब की शिकायत की थी। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्होंने आबकारी विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिला आबकारी अधिकारी राजेश जायसवाल ने बताया कि छापेमारी के दौरान रमाकांत जांगड़े से 09 लीटर, सत्तू बंजारे से 02 लीटर शराब और 195 किलोग्राम महुआ लाहन, प्रीतम रात्रे से 03.50 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक विशेन चंद्रवंशी, उप निरीक्षक पूर्णा बंजारे और उनकी टीम शामिल रही। आबकारी विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें, ताकि संबंधितों पर कार्रवाई की जा सके। (Action Against illicit Liquor)

Back to top button
error: Content is protected !!