युवाओं के लिए रेलवे निकालेगा बंपर भर्ती, छत्तीसगढ़ में ही 7 हजार भर्तियां

Railway Recruitment Alert: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, रेलवे अगले 5 महीने के अंदर यानी अप्रैल 2023 से पहले पूरे देश में प्रमोशन और नई नियुक्तियों से 3 लाख से ज्यादा पदों को भरने जा रहा है, जिसमें 1.52 लाख नई भर्तियां होंगी। बिलासपुर जोन मतलब छत्तीसगढ़ रेलवे में ही लोगों को 7 हजार नई नौकरियां दी जाएंगी। कुछ साल पहले इंडियन रेलवे ने बिलासपुर समेत देशभर के सभी जोन से रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। इसके बाद सभी जोन को प्रमोशन और नियुक्तियों की प्रक्रिया मिशन मोड में करने और अगले 5 माह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:- वित्तीय अनियमितता बरतने पर 2 सचिव सस्पेंड, CEO ने की कार्रवाई

बता दें कि भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण, दस्तावेजों का वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षण समेत सभी प्रक्रियाएं इसी अवधि में पूरी की जानी हैं। रेलवे में कार्यरत 1 लाख 48 हजार अफसर-कर्मियों का प्रमोशन तय हो गया है। इसके साथ ही सभी प्रकार की नियुक्तियां मार्च अंत तक दे दी जाएंगी। दरअसल, केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने कुछ समय केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में प्रमोशन और सीधी भर्ती से भरे जाने वाले खाली पदों की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में सभी जोनल रेलवे ने 1 लाख 48 हजार पदों पर प्रमोशन की जानकारी दी थी। (Railway Recruitment Alert)

रेलवे बोर्ड ने मार्च- अप्रैल 2023 तक इन सभी पदों पर प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित जोनल के महाप्रबंधकों को इस प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा है। इसी अवधि में 1 लाख 52 हजार 713 पदों पर नई नियुक्तियां भी होंगी। बोर्ड ने नई नियुक्तियों के लिए शारीरिक परीक्षण, दस्तावेजों का वेरिफिकेशन, चिकित्सा परीक्षण समेत अन्य सभी प्रक्रिया मार्च–अप्रैल तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित रेलवे के डीआरएम के साथ पीसीपीओ यानी प्रिंसिपल चीफ पर्सनल ऑफिसर और प्रिंसिपल चीफ मेडिकल ऑफिसर समन्वय बनाकर काम करेंगे। भर्ती से जुड़ी सभी प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूरी की जाएंगी। (Railway Recruitment Alert)

वहीं बोर्ड ने उम्मीद जताई है कि लेवल-1 के लिए लिए गए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के परिणाम दिसंबर 2022 तक जारी कर देगा। इसके बाद संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड जनवरी 2023 तक शारीरिक परीक्षण, फरवरी तक दस्तावेजों का वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। मार्च अंत तक नियुक्तियां दे दी जाएंगी। रेलवे में फिलहाल TTE के 7784 पद खाली पड़े हुए हैं। ये जानकारी लोकसभा में पूछे गए सवाल में रेल मंत्री ने दी थी। 16 जोनल रेलवे में TTE के खाली पदों की जानकारी मांगी गई थी, इसमें सबसे ज्यादा 1106 पद उत्तर रेलवे में खाली हैं। (Railway Recruitment Alert)

उत्तर मध्य में 982, पूर्व रेलवे में 788, दक्षिण मध्य रेलवे में 746 पद खाली हैं। SECR में स्थिति बेहतर है, यहां 97 पद ही खाली हैं। बाकी किन पदों पर भर्ती होगी, इस पर वर्किंग की जानी है। बता दें कि देशभर में 1 करोड़ 25 लाख 2 हजार 347 नियमित कर्मचारी है। वहीं
5 लाख 87 हजार 968 संविदा कर्मचारी है। इसी तरह 3 लाख 3 हजार 862 सभी रिक्त पद है। वहीं 2473 राजपत्रित पद है। ऐसे में रेलवे रिक्त पदों को भरने के लिए कवायद कर रही है। (Railway Recruitment Alert)

Related Articles

Back to top button