Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur knife attack News : रायपुर में अड्डेबाजों की चेकिंग में तीन चाकूबाज गिरफ्तार, एक पर पहले से दर्ज हैं 5 आपराधिक केस

Raipur knife attack News : राजधानी रायपुर में पुलिस की सख्ती के चलते अड्डेबाजों की धरपकड़ शुरू हो गई है। इसी क्रम में खमतराई थाना क्षेत्र में हुई चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन चाकूबाजों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ पहले से 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :- CG liquor scam News : विजय भाटिया को आज कोर्ट में पेश करेगी EOW, पप्पू बंसल से आमने-सामने पूछताछ

घटना 4 जून की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि खमतराई ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुए खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुरेश साहू (उम्र 23 वर्ष), निवासी दलदल सिवनी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। (Raipur knife attack News)

जांच में सामने आया कि सुरेश साहू पहले भी थाना पंडरी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कुल 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

इसी दिन खमतराई बाजार के पास भी एक अन्य व्यक्ति चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था। आरोपी की पहचान युवराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से ही उसे चाकू के साथ गिरफ्तार किया। (Raipur knife attack News)

इसके अलावा श्रीनगर ओवर ब्रिज के नीचे डगेश धीवर नामक युवक को भी पुलिस ने चाकू लहराते हुए पकड़ा। डगेश के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ खमतराई थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शहर में असामाजिक तत्वों की निगरानी और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। (Raipur knife attack News)

Back to top button
error: Content is protected !!