Raipur Mekahara Fire : मेकाहारा रायपुर में अचानक लगी आग, इनक्यूबेटर जलकर खाक – समय रहते बुझाई गई आग

Raipur Mekahara Fire : राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में शुक्रवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना टल गई। मौदहापारा थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल के पहले मंजिल पर स्थित यूरिन टेस्ट लैब के एक कमरे में अचानक आग लग गई। हादसे में एक मेडिकल इनक्यूबेटर मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गया, लेकिन राहत की बात रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें :- दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता
घटना सुबह लगभग साढ़े चार बजे की है जब अचानक लैब से धुआं उठता देखा गया। अस्पताल के सुरक्षाकर्मी और स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे और पाया कि इनक्यूबेटर मशीन से धुआं और फिर आग की लपटें निकल रही हैं। आग लगने की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। (Raipur Mekahara Fire)
अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। (Raipur Mekahara Fire)
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, घटना की जांच की जा रही है ताकि आग लगने के सही कारणों की पुष्टि की जा सके।
मेडिकल इनक्यूबेटर क्या होता है?
यह एक विशेष प्रकार की मशीन होती है, जो यूरिन, रक्त या अन्य जैविक नमूनों को सुरक्षित और नियंत्रित तापमान, नमी और ऑक्सीजन युक्त वातावरण में रखती है। लैब में जांच के लिए इस मशीन का उपयोग किया जाता है। अस्पताल प्रबंधन ने आग पर समय रहते नियंत्रण पाने और किसी जनहानि न होने पर राहत की सांस ली है। (Raipur Mekahara Fire)



