Raipur murder case: मोबाइल चोरी को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, युवक की फावड़े से सिर कुचलकर हत्या

Raipur murder case: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी के मोबाइल को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। खमतराई थाना क्षेत्र के गोवर्धन नगर स्थित सुभाष डेयरी में धनेश साहू उर्फ धन्नू (25) की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में आरोपी तरुण मिश्रा उर्फ पूनम को गरियाबंद से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों ने साथ में शराब दुकान से शराब पी थी। इसी दौरान धनेश ने किसी व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर तरुण को दिया। नशे की हालत में तरुण ने वह मोबाइल कहीं गिरा दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। (Raipur murder case)
डेयरी में हत्या से पहले झगड़ा और मारपीट
डेयरी लौटने के बाद दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। आरोपी तरुण मिश्रा ने पहले धनेश को डेयरी से बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर लिया, लेकिन धनेश पीछे के रास्ते से अंदर आ गया। इसके बाद गुस्से में आकर तरुण ने फावड़े से धनेश के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। (Raipur murder case)
हत्या के बाद शव को डेयरी के अंदर फेंककर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसे गरियाबंद से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। (Raipur murder case)



