Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur News: आज और कल बंद रहेगा पुरखौती मुक्तांगन, जानिए क्या है वजह

Raipur News: रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में 25 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आवगमन प्रस्तावित है, जिसे देखते हुए पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय में आवश्यक मरम्मत, साफ सफाई और सुरक्षा दृष्टि से दर्शक-पर्यटकों के लिए 24 और 25 अक्टूबर को 2 दिनों तक बंद करने का फैसला लिया गया है। पुरखौती मुक्तांगन 26 अक्टूबर से पहले की तरह पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के समग्र विकास की परिकल्पना को साकार कर रही केंद्र-राज्य सरकार: डिप्टी CM साव

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 25 और 26 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा के दौरान यातायात के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। 

1. एम्स (AIIMS), टाटीबंद 

  • राष्ट्रपति 25 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे माना के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
  • माना विमानतल से सड़क मार्ग के जरिए सीधे एम्स अस्पताल ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगी।
  • सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति एम्स ऑडिटोरियम में पहुंचेंगी।
  • कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:45 बजे वे राजभवन के लिए रवाना होंगी।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 1 बजे राजभवन पहुंचेंगी। (Raipur News) 

2. डीडीयू (DDU) आडिटोरियम 

  • दोपहर 3:05 बजे राष्ट्रपति राजभवन से डीडीयू ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज के लिए रवाना होंगी।
  • लगभग 3:20 बजे वे डीडीयू ऑडिटोरियम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी।
  • दोपहर 4:30 बजे कार्यक्रम समाप्ति के बाद पुरखौती मुक्तांगन के लिए रवाना होंगी।

3. पुरखौती मुक्तांगन 

  • शाम 5:05 बजे राष्ट्रपति पुरखौती मुक्तांगन कार्यक्रम में शामिल होंगी।
  • शाम 6:30 बजे तक वे राजभवन पहुंचेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी। (Raipur News)

यातायात प्रबंधन और निर्देश

राष्ट्रपति के आगमन और कार्यक्रमों के दौरान 25 और 26 अक्टूबर को रायपुर के कई मुख्य मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सामान्य यातायात को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से VIP रोड और रिंग रोड नंबर-01 पर आने-जाने वाले यात्रियों को कुछ समय के लिए रास्ता बदलने की जरुरत होगी। (Raipur News)

1. वैकल्पिक मार्ग 

  • एयरपोर्ट के लिए यात्री जोरा-धरमपुरा या सेरीखेरी से नवा रायपुर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
  • एम्स और डीडीयू ऑडिटोरियम की ओर जाने वाले यात्रियों को भी वैकल्पिक मार्गों का सुझाव दिया गया है।
  • एम्स हॉस्पिटल ऑडिटोरियम और पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम आवागमन के दौरान VIP मार्ग रिंग रोड नंबर-01 में सामान्य यातायात का आवागमन कुछ समय के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • इस मार्ग में आवागमन करने वाले सामान्य यातायात वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

2. भारी वाहनों पर प्रतिबंध

  • 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को टाटीबंद-सिलतरा बायपास और रिंग रोड नंबर 3 का उपयोग करना होगा। (Raipur News)
Back to top button
error: Content is protected !!