Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में सहेली ज्वेलर्स का धमाकेदार ऑफर, 16 से 23 नवंबर तक मेकिंग चार्ज आधा

Raipur Saheli Jewellers: छत्तीसगढ़ के विश्वसनीय ज्वेलरी ब्रांड सहेली ज्वेलर्स अपनी तीसरी वर्षगांठ विशेष तरीके से मना रहा है। चार दशकों से ज्यादा समय से प्रदेशभर में अपनी विश्वसनीय पहचान बना चुके सहेली ज्वेलर्स ने 1984 में दुर्ग-भिलाई से शुरुआत की थी। आज पांच लाख से ज्यादा परिवारों के भरोसे के साथ यह ब्रांड छत्तीसगढ़ के प्रमुख ज्वैलर्स में शामिल है। सहेली ज्वेलर्स ने तीन सालों के भीतर ही शहर में एक पारदर्शी, विश्वसनीय और ग्राहक-केंद्रित ब्रांड के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इस वर्षगांठ समारोह में ब्रांड ने उत्सव को सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें:- बीजेपी की बिहार में प्रचंड जीत पर बोले JP नड्डा, कहा- जनता ने विकास को दिया जनादेश, जंगलराज को “NO ENTRY”

सहेली ज्वेलर्स इस अवसर पर ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेगा। इसके बाद 15 नवंबर की दोपहर केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर एक ब्रांड सॉन्ग भी लॉन्च किया जाएगा। सहेली ज्वेलर्स के डायरेक्टर्स सुनील जैन, पवन जैन और सुमित जैन ने कहा कि हमारी तीन साल की यात्रा ग्राहकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। यह उत्सव उन सभी पांच लाख परिवारों का है, जिन्होंने हमें सालों से भरोसा दिया। इस अवसर पर हम नई ब्राइडल और फेस्टिव कलेक्शन भी प्रस्तुत कर रहे हैं, जो पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन का सुंदर मेल है। (Raipur Saheli Jewellers)

16 से 23 नवंबर तक विशेष ऑफर

वर्षगांठ के मौके पर सहेली ज्वेलर्स ने 16 से 23 नवंबर तक ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। डायरेक्टर्स ने कहा कि इस अवसर पर हम नई ब्राइडल और फेस्टिव कलेक्शन भी पेश कर रहे हैं, जिनमें पारंपरिकता और आधुनिकता का खूबसूरत संगम है। उन्होंने बताया कि सहेली ज्वेलर्स हमेशा से सच्ची शुद्धता, उचित मार्गदर्शन और सर्वोत्तम मूल्य देने की नीति पर काम करता आया है। नए कलेक्शनों के साथ ब्रांड ग्राहकों की बदलती पसंद, फैशन ट्रेंड और विवाह सीजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक विकल्प प्रस्तुत कर रहा है। इस वर्षगांठ के अवसर पर सहेली ज्वेलर्स ने शानदार सात दिन ऑफर अलग-अलग समय स्लॉट के अनुसार अलग लाभ प्रदान करेगा। (Raipur Saheli Jewellers)

ज्वेलर्स ने किया उत्सव का हिस्सा बनने का आग्रह

16 नवंबर की सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 22 कैरेट गोल्ड, डायमंड और पोल्की ज्वेलरी पर केवल 3 प्रतिशत मेकिंग चार्ज रहेगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक यही मेकिंग चार्ज 4 प्रतिशत होगा। दोपहर 12 बजे से 23 नवंबर तक 22 कैरेट गोल्ड, डायमंड और पोल्की ज्वेलरी के सभी कलेक्शनों पर मेकिंग चार्ज में फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इन ऑफर्स का लाभ ग्राहक पुराने सोने के 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू के साथ भी ले सकेंगे, जिससे 7 से 10 हजार रुपए तक की सीधी बचत अनुमानित है। सहेली ज्वेलर्स ने रायपुर और आसपास के ग्राहकों से इस विशेष अवसर का लाभ उठाने और परिवार के साथ इस उत्सव का हिस्सा बनने का आग्रह किया है। सहेली ज्वेलर्स का कहना है कि यह ऑफर सिर्फ खरीदारी का मौका नहीं, बल्कि ग्राहकों और ब्रांड के बीच बने भरोसे को और मजबूत करने का अवसर भी है।

Back to top button
error: Content is protected !!