Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Woman Suicide : रायपुर में सराफा कारोबारी की पत्नी की फांसी से मौत, सुसाइड नोट मिला; मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

Raipur Woman Suicide : राजधानी के सदर बाजार क्षेत्र में सराफा कारोबारी की पत्नी सोना सोनी (42 वर्ष) की लाश रविवार सुबह घर की तीसरी मंजिल पर स्थित स्टोर रूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका के पति प्रवाल सोनी की पुरानी बस्ती इलाके में ज्वेलरी की दुकान है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें :- Raipur Sex Racket : रायपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार, होटल मालिक फरार

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने हाल ही में हुई अपने 12 वर्षीय बेटे उदय की मौत का जिक्र करते हुए लिखा है कि वह भी उसके पास जा रही है। हालांकि, मृतका के मायके पक्ष ने आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। (Raipur Woman Suicide)

परिजनों का कहना है कि जिस लकड़ी के बीम से महिला का शव लटका मिला, वह काफी ऊंचाई पर था। वहां तक बिना सीढ़ी या टेबल के चढ़ना संभव नहीं था, और आसपास के सामानों पर धूल की मोटी परत थी, जिससे स्पष्ट है कि कोई वस्तु हटाई नहीं गई थी। घटना के समय घर में महिला का पति, ससुर और एक बेटा मौजूद था।

महिला के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों का एक तांत्रिक से संपर्क था, जो अक्सर घर आता-जाता था। साथ ही, घटना से दो दिन पहले महिला को 50 हजार रुपए दिए गए थे।

इससे पहले, पांच दिन पहले महिला के छोटे बेटे उदय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। परिजनों के अनुसार, रात को पेट खराब होने के बाद सुबह उसका शव मिला। फूड प्वाइजनिंग को मौत का कारण बताया गया, लेकिन बच्चे का चेहरा पूरी तरह नीला पड़ गया था, जिससे उस मौत पर भी संदेह है। (Raipur Woman Suicide)

कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला के पास से मिला सुसाइड नोट हैंडराइटिंग विशेषज्ञ को भेजा जाएगा। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या थी या हत्या। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है। (Raipur Woman Suicide)

Back to top button
error: Content is protected !!