Google Analytics —— Meta Pixel

साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने राजिम जयंती समारोह प्रचार रथ को किया रवाना

Rajim Jayanti Prachar Rath: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा धर्म नगरी राजिम में आयोजित 7 जनवरी 2023 भक्त माता राजिम जयंती समारोह प्रचार रथ को राजिम भक्तिन माता चौक में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू और प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू के द्वारा सामाजिक झंडा दिखाकर रवाना किया गया। बता दें कि प्रचार रथ 1 जनवरी से 7 जनवरी तक गरियाबंद जिला धमतरी महासमुंद और रायपुर जिला के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करेगा।

यह भी पढ़ें:- 5 जनवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, डेढ़ सौ से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

साहू समाज राजिम भक्ति माता समिति के नेतृत्व प्रचार रथ निकाला गया है। प्रचार रथ के स्वागत के लिए समाज के सैकड़ों लोग राजिम भक्तिन माता चौक राजिम एकत्रित हुए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सनत बंटी साहू, कोषाध्यक्ष हनुमंत साहू, उपाध्यक्ष मालक राम साहू, साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, संरक्षक डॉ महेंद्र साहू, डॉ रामकुमार साहू, रुपेंद्र साहू, जिलाध्यक्ष नारायण साहू और जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू शामिल रहे। (Rajim Jayanti Prachar Rath)

वहीं समिति के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र साहू, ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष नूतन साहू, उमा साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, महासचिव डॉ लीला राम साहू, मिंजून साहू, लोकनाथ साहू, महामंत्री श्याम साहू, रामकुमार साहू, डॉ दिलीप साहू, संयुक्त सचिव खोमन साहू, संगठन मंत्री मिश्री लाल साहू, धीरज साहू, विष्णु साहू, अंकेक्षक उमेंद्र साहू, जिला साहू संघ के महामंत्री नेहरू साहू और कोषाध्यक्ष घनश्याम साहू चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ ओंकार साहू भी शामिल हुए। (Rajim Jayanti Prachar Rath)

इसी के साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य प्रेम लाल साहू, मेघनाथ साहू, झाड़ू राम साहू, कुंज बिहारी साहू, चोवाराम साहू, महिला प्रकोष्ठ के सह संयोजिका अर्चना दिलीप साहू, प्रचार मंत्री गजानन साहू, ईश्वरी साहू, तहसील साहू संघ राजिम के सचिव हेमराज साहू, राजिम नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, राजिम भक्तिन माता समिति युवा प्रकोष्ठ के संयोजक योगेश साहू, किशन साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू साहू जिला साहू उपस्थित रहे।  (Rajim Jayanti Prachar Rath)

संघ युवा प्रकोष्ठ के संयोजक अनुशासन साहू, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रवीण साहू, हरीश साहू, रिकेश साहू, ऋषि साहू, अमित साहू, शुभम साहू, नेपाल साहू, किशोर साहू, आदित्य साहू, साहित्य प्रकोष्ठ के संयोजक वीरेंद्र साहू, जिला साहू संघ गरियाबंद के पूर्व उपाध्यक्ष टीकम साहू और कृषि विस्तार अधिकारी आनंद साहू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। प्रचार रथ रवानगी के अवसर पर उपस्थित सामाजिक जनों का आभार साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति युवा प्रकोष्ठ के संयोजक योगेश साहू के द्वारा किया गया। (Rajim Jayanti Prachar Rath)

Back to top button
error: Content is protected !!