Rakshabandhan 2025 Gifts: प्यार, परंपरा और तोहफों के संग मनाएं रक्षाबंधन, जानिए क्या दे सकते हैं गिफ्ट

Rakshabandhan 2025 Gifts: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक मना जाता है। राखी के धागे में सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि रिश्ते की गहराई और सुरक्षा का वादा छिपा होता है, जिसकी भाई-बहन पूरे साल इंतजार करते हैं। रक्षाबंधन के दिन बहनें सुबह नहाने के बाद पूजा की थाली सजाती है, जिसमें राखी, तिलक, मिठाई और दीपक होता है। भाई के माथे पर तिलक लगाने के बाद बहन उसकी कलाई पर राखी बांधती है और मिठाई खिलाकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती है। बदले में भाई बहन को गिफ्ट देता है और उसकी रक्षा का वचन निभाने का प्रण लेता है।
यह भी पढ़ें:- Rakshabandhan 2025: जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
आज-कल यह त्योहार सिर्फ सगे भाई-बहनों तक ही सीमित नहीं है। कई लोग कजिन, दोस्त, पड़ोसी और यहां तक कि सेना, पुलिस और डॉक्टर्स को भी राखी बांधकर आभार जताते हैं। टेक्नोलॉजी और बदलती जीवनशैली ने रक्षाबंधन को और भी आसान और रचनात्मक बना दिया है। ऑनलाइन राखी और गिफ्ट भेजना आम हो चुका है। खासकर जब भाई-बहन अलग-अलग शहरों या देशों में हों। इस बार बाजार में इको-फ्रेंडली राखियां, जैसे सीड-पेपर और रिसाइकल्ड मटेरियल से बनी राखियां, खास आकर्षण का केंद्र हैं। रक्षाबंधन सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि रिश्तों की मिठास को और गहरा करने का अवसर है। इस दिन दिया गया एक छोटा-सा तोहफा या प्रेम से बांधी गई राखी भी जीवनभर के लिए यादगार बन जाती है। रक्षाबंधन में गिफ्ट देने को लेकर अलग ही टेंशन रहता है। ऐसे में हम आपको कुछ गिफ्ट आइडिया दे रहे हैं, जिससे आपको आसानी हो। (Rakshabandhan 2025 Gifts)
भाई को तोहफे में क्या दें ?
- वॉलेट और बेल्ट सेट
- परफ्यूम या डिओडरेंट
- स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड
- पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम या मग
- हेडफोन या ईयरबड्स
बहन को क्या तोहफा दें ?
- ज्वेलरी- इयररिंग, पेंडेंट या ब्रैसलेट
- हैंडबैग या स्लिंग बैग
- मेकअप किट या स्किनकेयर हैम्पर
- पर्सनलाइज्ड कुशन या फोटो एलबम
- चॉकलेट बास्केट और ग्रीटिंग कार्ड
दोनों के लिए यूनिक गिफ्ट
- मनी प्लांट या लकी बांस, जिसे पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है।
- हैंडमेड गिफ्ट – पेंटिंग, फोटो कोलाज या स्क्रैपबुक।
- गिफ्ट कार्ड या वाउचर (Rakshabandhan 2025 Gifts)



