Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलवाद के खिलाफ और तेज होंगे ऑपरेशन, सरकार डरने या झुकने वाली नहीं: विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह

Raman on Naxalite Attack: बीजापुर में नक्सलियों के हमले में शहीद हुए जवानों को CM विष्णुदेव साय ने नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में 8 जवानों समेत एक वाहन चालक के शहीद होने की खबर अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:- बीजापुर नक्सली हमले को कांग्रेस ने बताया सरकार की विफलता, जानिए किसने क्या कहा…? 

CM साय ने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूरा देश जानता है कि हमारी सरकार को सत्ता में आए 1 साल से ज्यादा हो गया है। हमारे जवान नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी संकल्प है कि मार्च 2026 तक हमें नक्सलवाद को समाप्त करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनका संकल्प पूरा होगा। नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी निंदनीय और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। (Raman on Naxalite Attack)

निश्चित रूप से नक्सलवाद खत्म होगा: CM साय

उन्होंने कहा कि जवान लगातार काम कर रहे हैं, ताकि नक्सलवाद को खत्म किया जा सके। लगातार नक्सलियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर बौखलाए हुए हैं। जल्द ही नक्सलवाद का खत्मा होगा। पिछले एक साल से सरकार और जवान नक्सलवाद से मजबूती से लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 8 DRG जवान सर्च ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे। इस बीच बीजापुर जिले में नक्सलियों ने घात लगाकर उनकी गाड़ी पर हमला किया। मैं इस हमले की निंदा करता हूं। निश्चित रूप से नक्सलवाद खत्म होगा और छत्तीसगढ़ में शांति कायम होगी। (Raman on Naxalite Attack)

यह हताशा, निराशा में की गई कार्रवाई: साव

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि बीजापुर से नक्सलियों की कायराना हरकत की जानकारी आई है। यह नक्सलियों की कायराना हरकत है। यह हताशा, निराशा में की गई कार्रवाई है। इन जवानों की शहादत जाया नहीं जाएगी और बहुत जल्द छत्तीसगढ़, बस्तर नक्सल मुक्त होगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ जब-जब बड़े ऑपरेशन किए जाते हैं वे इस तरह की कायराना हरकत करते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खिलाफ जो कदम उठा रही है उसे और तेज करेगी। सरकार डरने या झुकने वाली नहीं है, इनके खिलाफ कठोरता से कार्रवाई जारी रहेगी। (Raman on Naxalite Attack)

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कहा कि बीजापुर के कुटरू मार्ग पर नारायणपुर-बीजापुर के संयुक्त ऑपरेशन पार्टी के जवानों के काफिले पर नक्सलियों के द्वारा हमले का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। इस हमले में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहादत की हृदयविदारक खबर प्राप्त हुई है। हमारे अमर बलिदानी जवानों के साहस और बलिदान को सादर नमन करते हैं। भगवान से उनकी आत्माओं की शांति, घायलों को शीघ्र-अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने और शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना भाजपा परिवार करता है। झारखंड के भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हमारा देश आतंकवाद को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ चुका है, कुछ क्षेत्र, कुछ राज्य ऐसे बचे हैं, जहां वे अभी भी अपने पैर पसार रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जिसने भी यह कृत्य किया है उन्हें जल्द से जल्द पकड़कर उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। (Raman on Naxalite Attack)

ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे जवान: बस्तर IG 

बस्तर IG पी. सुंदरराज ने कहा कि दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों में 3 दिनों से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें 5 नक्सलियों के शव मिले और हमारा एक जवान शहीद हो गया। इसके बाद जब हमारी टीम वापस लौट रही थी तो बीजापुर जिले के अंबेली इलाके में नक्सलियों ने एक IED लगाया था, जिसकी चपेट में हमारे सुरक्षाबलों का एक वाहन आ गया, जिसमें 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए। इस तरह IED विस्फोट के जरिए वाहन उड़ाए जाने से दंतेवाड़ा के 8 DRG जवान और एक ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे। (Raman on Naxalite Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!