Google Analytics —— Meta Pixel

ESIC अस्पताल में ICU में महिला मरीज के साथ दुष्कर्म: नर्सिंग स्टाफ ने नशे का इंजेक्शन देकर की दरिंदगी

राजस्थान : अलवर के ESIC मेडिकल कॉलेज और अस्पताल  (ESIC Hospital) में 4 जून 2025 की रात एक 32 वर्षीय महिला मरीज के साथ ICU में नर्सिंग स्टाफ द्वारा दुष्कर्म का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता, जो ऑपरेशन के बाद अर्ध-बेहोशी की हालत में थी, ने अपने पति को बताया कि नर्सिंग कर्मी सुभाष घीटाला (30) ने उसे नशे का इंजेक्शन देकर यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने दर्ज की FIR, मेडिकल भी कराया

घटना के विवरण के अनुसार, रात 1:30 से 2:30 बजे के बीच, आरोपी ने पीड़िता के पति को यह कहकर बाहर भेज दिया कि उनकी पत्नी को इंजेक्शन के साइड इफेक्ट्स हो रहे हैं। इसके बाद आरोपी ने पर्दा खींचकर अपराध को अंजाम दिया। 5 जून को पीड़िता को होश आने पर उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में FIR दर्ज की गई।

यह भी पढ़े :- मंत्री राजवाड़े ने ‘सेवा भारतीय मातृ छाया शिशु गृह’ का दौरा किया, बच्चों से की स्नेहपूर्ण मुलाकात

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुभाष घीटाला को गिरफ्तार कर लिया और उसे अस्पताल में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने भी ऑन-ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस घटना ने पूरे प्रदेश में आक्रोश पैदा कर दिया है, और सोशल मीडिया पर लोग इसे शासन व्यवस्था की विफलता और चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा की कमी का प्रतीक बता रहे हैं।

जांच टीम गठित, जल्द होगी रिपोर्ट पेश

मेडिकल कॉलेज  (ESIC Hospital)के डीन डॉ. असीम दास ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही एक जांच टीम गठित कर दी गई है। यह टीम शनिवार तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। डीन ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। (ESIC Hospital)

Back to top button
error: Content is protected !!