Rashifal 16 July 2025: आज बुधवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Rashifal 16 July 2025, दिन- बुधवार, कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2082, वीर निर्वाण संवत 2550, माह- श्रावण (सावन), तिथि- कृष्ण पक्ष षष्ठी (6)।
Rashifal 16 July 2025
1 मेष राशि (Aries) : इस राशि के जातकों को ऑफिस में सीनियर अधिकारियों से अत्यधिक बातचीत या चापलूसी से बचना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मीठे बोल कभी-कभी संबंधों में दूरी भी ला सकते हैं। जो व्यापारी नया कारोबार शुरू कर चुके हैं, उनके लिए शुरुआती दौर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पूर्व की योजनाओं से आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई ऐसा कार्य, जो लंबे समय से रुका हुआ था और आपको तनाव दे रहा था, उसके पूरे होने की संभावना बन रही है।
2 वृष राशि (Taurus) : इस राशि के लोग कार्यालय में ऊपरी पद के लोगों से अधिक बातचीत से बचें, कभी कभी ज्यादा मिठास भी संबंधों में खटास पैदा कर देती है। जिन व्यापारियों ने नया काम शुरू किया है, उनके लिए कार्यों को समाप्त करना थोड़ा कठिन सा प्रतीत हो सकता है।आज कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेगी। कुछ अन्य जानकारियों के लिए भी आपकी रुचि रहेगी।
3 मिथुन राशि (Gemini) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपका कोई काम आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है।
4 कर्क राशि (Cancer) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
5 सिंह राशि (Leo) : जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। माता-पिता की सेवा में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें।
6 कन्या राशि (Virgo) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की प्राप्ति कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं।
7 तुला राशि (Libra) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ने और समाज में नाम कमाने का सुनहरा अवसर लेकर आया है। पूजा-पाठ व भक्ति में आपकी विशेष रुचि बनी रहेगी। यदि आपने शेयर बाजार में कोई निवेश किया है, तो भविष्य में इससे अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य आपकी उम्मीद से बेहतर परिणाम दे सकता है। आप जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें घर के बड़े-बुजुर्ग भी आपकी सराहना करेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : सिर्फ एक पाव ही तो पी है! – शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। मनमाफिक काम होने से पूरा दिन अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आज आप कारोबार में जोखिम उठाकर भी लाभ पाने की कोशिश करेंगे जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। बिजनेस में आप किसी से पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल ना करें, नहीं तो धोखा हो सकता है। आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।
9 धनु राशि (Sagittarius) : मुनाफे की दिशा में काम करने वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन फलदायक साबित हो सकता है। युवाओं की मेहनत उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी, आज कर्म और भाग्य मिलकर आपको सफलता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करें, बड़े बुजुर्गों को अपनी ओर से शिकायत का मौका न दे।
10 मकर राशि (Capricorn) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
11 कुंभ राशि (Aquarius) : आज इस राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में आपका अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भविष्य की योजना को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी के वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है।ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।
12 मीन राशि (Pisces) : आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपके मन के मुताबिक काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप जीवनसाथी के लिए कोई खास तोहफा लेकर आ सकते हैं। व्यवसाय में जोखिम उठाने की योजना सफल हो सकती है, जिससे आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि पार्टनरशिप में कोई नया समझौता करने से पहले सावधानी बरतें, वरना किसी प्रकार का धोखा मिल सकता है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में आ रही परेशानियों को लेकर अपने शिक्षकों या सीनियर से मार्गदर्शन प्राप्त करना पड़ सकता है। (Rashifal 16 July 2025)



