Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Rashifal 25 March 2022: आपका शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा, क्या कहती हैं राशि, जानें अपना राशिफल

Rashifal 25 March 2022: आज का राशिफल 25 मार्च 2022, कलियुग-5122, विक्रम संवत-2078, शक : 1943, बंगला सन-1428, वीर निर्वाण संवत-2548, चैत्र-कृष्ण-पक्ष, वसंत -ऋतु, वैदिक मास- मधुमास। उत्तर गोल प्रारंभ, सूर्यंसायन – मेषराशी।दिन-शुक्रवार। तिथि-अष्टमी, नक्षत्र-मूल। चन्द्र गोचर -धनु। व्रत/पर्व :- शीतला अष्टमी, बसोडा / बसूरी अष्टमी, एक दिन पूर्व निर्मित भोजन या बिना अग्नि के प्रयोग के (तला, भुना वर्जित) निर्मित भोजन प्रयोग। (विवाह आदि स्थायी मंगल कार्य निषेध)। मीन निरयण-सूर्य खरमास।

राशिफल Rashifal 25 March 2022

मेष राशि   – (Aries)चू,चे,चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

परिवार के बड़ों, पिता के लिए दिन उत्तम नहीं है। संतान की प्रगति होगी, एवं उससे सुख शांति प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। कार्य विशेष प्रयास के उपरांत ही सफल होंगे। अंतिम रूप से प्रयासों के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। इसलिए यदि ऐसी कोई योजना है, जिसका तत्काल फल नहीं चाहिए तो प्रारंभ करने के लिए अति उत्तम दिन है। आर्थिक दृष्टि से सामान्य दिन है। विशेष रूप से पारिवारिक सुख एवं रोजगार में सामान्य रूप से अच्छी स्थिति रहेगी।

यह भी पढ़ें : Bank Holidays In April: अप्रैल महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

वृष राशि  -( Taurus)  ई, उ,ए, ओ, वा,वी, वू,वे, वो.

आज का दिन किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए उपयोगी सिद्ध होना कठिन है। शारीरिक कष्ट की संभावना अधिक है। अधिक सक्रियता या भागदौड़ करना उचित नहीं होगा। मानसिक रूप से भी अपेक्षा के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होने से कष्ट हो सकता है ।आर्थिक दृष्टि से कमजोर दिन हैं। राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधियों के लिए सफलता संदिग्ध है। कार्य की अधिकता रहेगी एवं विवाद की स्थिति भी बन सकती है।

मिथुन राशि   – (Gemini) का, की, कू,घ,ड,छ,के, को, ह.

प्रेम संबंधों में स्थायित्व  आएगा। दांपत्य साथी  के द्वारा आपकेसुखों का सृजन किया जाएगा। रोजगार में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आज का काम कल पर छोड़ना उचित सिद्ध नहीं होगा। यश प्रतिष्ठा एवं स्वास्थ्य उत्तम रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से उपयोगी दिन सिद्ध हो सकता है। नए कार्यों के लिए भी अच्छा दिन है।

कर्क राशि  -(Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू,डे,डो.

जनप्रतिनिधियों के लिए उत्तम दिन है। कोई कार्रवाई अपने विरोधियों के विरुद्ध करना सफलता प्रद सिद्ध हो सकता है। मनोबल अच्छा रहेगा। उदर कष्ट संभव है। मामा पक्ष से लाभ होगा। रिश्तेदार सहयोग करेंगे। रोजगार एवं व्यापार में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। खर्च की योजना बन सकती है। दिन प्रसन्नता पूर्ण रहेगा। Try to avoid  -“यात्रा, व्यय,विवाद,जोखिम के कार्य एवं मीटिंग,परामर्श लंबित / स्थगित रखिए या अतिरिक्त सूझबूझ से समय निकालिए ।

सिंह राशि  –( Leo) मा, मी,मू,मे,मो,टा,टी, टू, टे.

विद्या पठन-पाठन एवं चिंतन में दिन व्यस्त हो सकता है। बच्चों की ओर से कोई जिम्मेदारी उत्तरदायित्व प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी से महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की कोई संभावना नहीं है। इसलिए कोई आवेदन या महत्वपूर्ण कार्य अगर स्थगित किया जा सकता है तो करना चाहिए। व्यापार में लाभ होगा। रोजगार में कार्य की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि- Virgo )(टो,प,पी, पू,ष,ण,ठ,पे, पो.

स्थाई संपत्ति से संबंधित  भवन वाहन आदि की कोई समस्या अथवा उस पर व्यय होगा। परिवार की बड़ी स्त्रियों के लिए दिन उत्तम नहीं है ।मां के स्वास्थ में बाधा उत्पन्न हो सकती है। रोजगार में अनपेक्षित स्थितियां परेशान करेंगी। व्यापार में लाभ की संभावना कम है ।जनप्रतिनिधियों के लिए दिन उपयोगी सिद्ध नहीं होगा।

तुला राशि  – ( Libra), री, रू,रे, रो, ता,ती, तू, ते.

आज का दिन भी बहुत महत्वपूर्ण है। आराम के स्थान पर कार्य को महत्व देकर शीघ्र निष्पादन करना आपके लिए लाभदाई रहेगा।किसी भी प्रकार कोई काम कल पर टालना उचित नहीं होगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। नए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे ।सफलता के योग उत्तम है। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आमोद प्रमोद पर व्यय हो सकता है।

वृश्चिक राशि  – (Scorpio)  तो, ना, नी,नू,ने, नो, या, यी,यू.

आपके द्वारा पूर्व योजना के अनुरूप कार्य होना कठिन है। नए कार्यों में प्रगति संदिग्ध है। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक सुख में कमी होगी। यात्रा योग या व्यस्तता योग बनते हैं। मार्केटिंग शॉपिंग नहीं करना उचित होगा।आवश्यक कार्यों में ही अपना ध्यान रखें । अधिक वार्तालाप से बचने का प्रयास करें।

धनु राशि – (Sagittarius)ये, यो, भ,भी, भू, ध,फ,ढ,भे.

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोबल अच्छा रहेगा। ससमाचार एवं यश प्रतिष्ठा पूर्ण दिन है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी ।रोजगार में सफलता मिलेगी। नए कार्य करने के लिए  उपयोगी नहीं है ,परंतु दिन प्रसन्नता पूर्ण व्यतीत होगा। उपयोगी अपेक्षित समाचार मन को प्रसन्न करेंगे। प्रिय व्यक्तियों से मिलना हो सकता है। दांपत्य एवं प्रेम संबंध की दृष्टि से उत्तम दिन है।

मकर राशि –( Capricorn)  भो,जा, जी, खी,खू,खे, खो, ग,गी.

आकस्मिक रूप से अथवा घरेलू कामकाजी के लिए खर्च करना पड़ेगा। यात्रा योग हैं। जनप्रतिनिधियों के लिए व्यस्तता का दिन रहेगा, जिसके परिणाम आगे अच्छे मिलेंगे। आज तात्कालिक रूप से किसी लाभ की कोई संभावना नहीं है। वाद-विवाद या उपदेश देने से बचना उत्तम होगा। किसी भी प्रकार का कोई नया निर्णय या महत्वपूर्ण हस्ताक्षर या टीप देने से बचना चाहिए ।यदि संभव हो तो अधिक से अधिक निष्क्रिय या दिन को टालना उचित होगा।

कुंभ राशि  – (Aquarius,)गू, गे,गो, सा, सी, सू,से, सो, द.  

महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिन उत्तम नहीं है।  प्रत्येक क्षेत्र में परीणाम आपके पक्ष में जाएंगे। नए कार्य को करने या अपनी योजना पर विचार स्थगित रखना उचित होगा। आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक तीनों स्थितियों में दिन आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा ।उपदेश सलाह या मार्गदर्शन देना उपयोगी सिद्ध नहीं होगा। पुराने प्रयासों के अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

मीन राशि  – (Pisces)दी, दू,थ,झ,ञ,दे, दो, चा,ची

माह के सर्वश्रेष्ठ दिनों में से एक सिद्ध हो सकता है। कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करने का प्रयास करें। पद प्रतिष्ठा व्यापार की दृष्टि से दिन उत्तम है। आपके उत्तरदायित्व या अधिकार शक्ति बढ़ेगी। अपने अधिकारों का अधिक से अधिक प्रयोग करना लाभदायक सिद्ध होगा। कोई योजना या मीटिंग आदि के लिए दिन विशेष उपयोगी नहीं हैं। 

आज का वैदिक उपाय 

  • जैन मंत्र
    श्री सुविधिनाथ भगवान या श्री पुष्पदंत भगवान ।
    ॐ ह्रीं शुक्र ग्रहारिष्ट निवारक-श्री पुष्पदन्त नाथ जिनेन्द्राय नम:
    सर्व शांतिं कुरु कुरु स्वाहा।।
    मम (अपना नाम) दुष्टग्रहरोगकष्टनिवारणं सर्वशांतिं कुरू कुरू हूँ फट् स्वाहा।
  • ब्रह्माण्डपुराण मन्त्र
    दैत्यमन्त्री गुरुस्तेषां प्राणदश्च महामति:।
    प्रभु: ताराग्रहाणां च पीडां हरतु मे भृगु: ।।
    अर्थ-दैत्यों के मंत्री और गुरु तथा उन्हें जीवनदान देने वालेतारा ग्रहों के स्वामी
    महान् बुद्धिसंपन्न शुक्र मेरी पीड़ा को दूर करें ।।
  • वैदिक ऋचा – ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपित्क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति:। ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपानं  शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु।। (यजु. 19।75)
  • अष्टमी तिथि उपाय 
    किये जाने वाले कार्य : लेखन, युद्ध में उपयोग ,वास्तु , शिल्प , रत्न ,आमोद-प्रमोद अस्त्र-शस्त्र धारण आरम्भ।
  • कार्य के पूर्व  एवं घर से प्रस्थान पूर्व : वृषभ से सुशोभित भगवान सदाशिव की पूजा करनी चाहि एवं प्रचुर ज्ञान कार्य के पूर्व  एवं घर से प्रस्थान पूर्व – भगवान शंकर मृत्य्हरण करनेवालेज्ञान देनेऔर बंधनमुक्त।
  •  सभी के लिए उपयोगी उपाय परन्तु, सिंह, धनु, कुम्भ राशी के लिए उपाय विशेष, उपयोगी होंगे। 
    नारियल, आवला, नमक, तिल का तेल लाल रंग (चुकंदर, लाल पत्ते की भाजी, कोई भी लाल रंग की सब्जी) व काँसे के बर्तन में भोजन करना एवं बेल पत्र तोड़ना निषिद्ध है।
  •  अनार भोजन में शामिल करे ।
  •  कार्य के पूर्व  एवं घर से प्रस्थान पूर्व मन्त्र 
    ॐ सदाशिवाय नम:। या
    ॐ साम्ब सदा शिवाय नम:।। 5- ॐ ऐं ह्रीं शिव गौरीमय ह्रीं ऐं ॐ।
  •  वेद नक्षत्र मंत्र मूल 
    ॐ मातेवपुत्रम पृथिवी पुरीष्यमग्नि गवं स्वयोनावभारुषा तां
    विश्वेदैवॠतुभि: संविदान: प्रजापति विश्वकर्मा विमुञ्च्त ।
    ॐ निॠतये नम: ।
  •  पौराणिक मंत्र : खड्.गखेटधरं कृष्णं यातुधानं नृवाहनम्l
    अर्ध्वकेशं विरुपाक्षं भजे मुलाधिदेवताम्ll
    नक्षत्र देवता मंत्र :- ॐ निॠतये नमःl 

राशिफल Rashifal 25 March 2022

Back to top button
error: Content is protected !!