Trending

Rashifal 27 August 2023: इन राशि वालों को खर्च में नियंत्रण रखना होगा, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Rashifal 27 August 2023, दिन- रविवार, कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2080, वीर निर्वाण संवत 2548, माह- श्रावण (सावन), तिथि- शुक्ल पक्ष एकादशी (11)। रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा करने से सबकी मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।     

Rashifal 27 August 2023

1 मेष राशि (Aries) : स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आपको किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझेदारी में व्यवसाय करना नुकसानदायक रहेगा। आप आज किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपका लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें आपको समस्या होगी, क्योंकि विरोधी आपकी किसी बात को पकड़ सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ विवाह बंधन में बंध सकते हैं, जिससे उन्हें खुशी होगी। आप अपने खर्चों में बढ़ोतरी करेंगे, लेकिन उसके साथ-साथ आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में कम बारिश, बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज 

2 वृष राशि (Taurus) : जनप्रतिनिधि राजनेता एवं जनसंपर्क या सेवा कार्य सेजुड़े वर्ग के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो, तो आपको उसमें पुराने गिले-शिकवे भूल कर नई शुरुआत करने का समय हैं। विद्यार्थियों को करियर संबंधित परीक्षा की तैयारियों के लिए समय देने की जरुरत हैं। तरक्की जरूर मिलेगी। परिवार में आज किसी मांगलिक आयोजन के होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

3 मिथुन राशि (Gemini) : मानसिक शान्ति‍ रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति भी सचेत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। यात्रा के योग हैं। आपको नकारात्मक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

4 कर्क राशि (Cancer) : कार्यों में सफलता के लिए विशेष प्रयास करना पड़ेगा। आज के दिन मानसिक व शारीरिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। कार्य करने को लेकर दिमाग में नये-नये आइडिया आएंगे। इन आइडिया को भुनाना होगा, जो आपके कार्य को सरल बनाएँगे और सीनियर से प्रशंसा भी दिलावाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है कोई बहुत बड़ा बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।

5 सिंह राशि (Leo) : कार्य व्यापार में वृद्धि होगी। बुद्धि से काम लेंगे। प्रबंधन पर ध्यान देंगे। आपको नौकरी से संबंधित कोई अच्छा ऑफर आ सकता है, जिसके कारण आप पुरानी को छोड़कर दूसरी में जा सकते हैं और आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा होगा। यदि आपने अपनी संतान की आदतों की ओर ध्यान नहीं दिया, तो वह आज किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आप अपने मन में चल रही इच्छा को किसी बाहरी व्यक्ति से जाहिर न करें, नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। घर परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

7 तुला राशि (Libra) : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा और माताजी से आपकी बेवजह किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे कामों में आपसे कुछ गड़बड़ी हो सकती है। स्वास्थ्य में यदि आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाएंगे, तो आप काफी सारी समस्याओं से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी। अचानक धन प्राप्‍त‍ि के योग भी हैं। 

8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : सामान्य रूप से कल की तुलना में दिन उत्तम व्यतीत होगा, परंतु महत्वपूर्ण दिन नहीं कहा जा सकेगा। व्यापार में लाभ की उम्मीद है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया पदभार मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। घर परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है।

9 धनु राशि (Sagittarius) : नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। आज का दिन आपके लिए शुभ है और सांसारिक सुख भोग के साधनों में खर्च की अधिकता रहेगी। स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी।

10 मकर राशि (Capricorn) : सामान्य रूप से कल की तुलना में दिन उत्तम व्यतीत होगा, परंतु महत्वपूर्ण दिन नहीं कहा जा सकेगा। आज मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। आज से आप नयी जीवनशैली की शुरुआत करेंगे जिसमें आपके प्रयास फलीभूत होंगे। कर्मक्षेत्र में अपनी सारी ऊर्जा कार्य को बढ़ाने में लगाना होगा, साथ ही कार्य पूर्ण होने पर आपको लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। कपड़ों के बिजनेस में धन-लाभ की आशा रहेगी, इसके लिए आपको ग्राहकों से मेलजोल बढ़ाना होगा।

11 कुंभ राशि (Aquarius) : धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आय में कमी एवं अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। घर परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

12 मीन राशि (Pisces) : आपके मन के अनुकूल कार्य की प्रगति होगी। नौकर या कनिष्ठ वर्ग तथा भाइयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको थोड़ी असुविधा होगी, लेकिन उसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके उससे समस्या से मुक्ति पा सकते हैं। आपको अपने मित्रों को परिजनों का धन संबंधित मामलों में पूरा सहयोग मिलेगा और बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। आपके अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। (Rashifal 27 August 2023)

Related Articles

Back to top button