Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में कम बारिश, बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बाद भी 13 जिलों में कम बारिश दर्ज की गई है। जबकि अकेले बीजापुर जिले में 26 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। सुकमा जिले में 57 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए फिलहाल लोगों को इंतजार करना होगा। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में स्थित है और पूर्वी छोर गोरखपुर, पटना, बंकुरा, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश के आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने गहलोत पर बोला हमला, कहा- लाल रंग की डायरी से बहुत डर हुए हैं CM

राज्य शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 726.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। राज्य के सभी जिलों में 01 जून 2023 से 26 अगस्त तक रिकॉर्ड की गई बारिश के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1264.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 336.0 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 655.3 मिमी, बलरामपुर में 688.7 मिमी, जशपुर में 589.6 मिमी, कोरिया में 705.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 713.8 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। (Chhattisgarh Weather Update)

सुकमा में 1050.7 मिमी औसत बारिश

इसी तरह रायपुर जिले में 823.1 मिमी, बलौदाबाजार में 723.2 मिमी, गरियाबंद में 658.3 मिमी, महासमुंद में 750.2 मिमी, धमतरी में 721.4 मिमी, बिलासपुर में 736.8 मिमी, मुंगेली में 884.0 मिमी, रायगढ़ में 812.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 660.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 615.6 मिमी, सक्ती में 608.2 मिमी, कोरबा में 711.2 मिमी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 733.2 मिमी, दुर्ग में 578.3 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। कबीरधाम जिले में 562.0 मिमी, राजनांदगांव में 780.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 917.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 745.3 मिमी, बालोद में 764.0 मिमी, बेमेतरा में   558.8 मिमी, बस्तर में 745.3 मिमी, कोण्डागांव में 672.5 मिमी, कांकेर में 677.1 मिमी, नारायणपुर में 658.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 835.0 मिमी और सुकमा में 1050.7 मिमी औसत बारिश एक जून से अब तक रिकॉर्ड की गई। (Chhattisgarh Weather Update)

Back to top button
error: Content is protected !!