Trending

Rashifal 6 October 2022: इन राशि वालों को नौकरी में मिल सकती हैं तरक्की, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Rashifal 6 October 2022: आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2022, दिन- गुरुवार, कलियुग- 5123, विक्रम संवत- 2079, वीर निर्वाण संवत 2548, माह- अश्विन (क्वांर), तिथि- शुक्ल पक्ष एकादशी (11)। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सबकी मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।    

राशिफल Rashifal 6 October 20222

मेष राशि (Aries) : नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आपको प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। अपनी परेशानियां हल करने में आप सफल रहेंगे। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। कामकाज में कोई भारी ग़लती हो सकती है। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।

यह भी पढ़ें : CM भूपेश 6 अक्टूबर को करेंगे ‘न्याय’ योजना की राशि का भुगतान, दिवाली से पहले तोहफा

वृष राशि (Taurus) : कार्यों में सफलता के लिए विशेष प्रयास करना पड़ेगा। धन में कमी होगी। बचत प्रभावित होगी। अनपेक्षित व्यय बढ़ने की संभावना है। परिवार के सदस्यों से यथेष्ट सहयोग मिलने की संभावना कम है। आज का समय आपके लिए अनुकूल है। अपने व्यक्तिगत कामों पर ज्यादा ध्यान रहेगा। आज विशेष तौर से स्त्रियां घरेलू कार्य को सहजता और सरलता से पूरा कर पाएंगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। 

मिथुन राशि (Gemini) : मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आय में कमी एवं अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) : खर्च पर अंकुश रखें। घर परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन मन को आत्मविभोर कर देगा। आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अपने ही नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। आपको कुछ मामलों में फैसले लेने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। अनाथालय में कुछ दान करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। (Rashifal 6 October 2022) 

कन्या राशि (Virgo) : सामान्य रूप से कल की तुलना में दिन उत्तम व्यतीत होगा, परंतु महत्वपूर्ण दिन नहीं कहा जा सकेगा। व्यापार में लाभ की उम्मीद है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया पदभार मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के जन्मदिन आदि का जश्न हो सकता है। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है।

तुला राशि (Libra) : कार्य की अधिकता रहेगी। मित्रों से संपर्क उपयोगी सिद्ध हो सकता है। आज आप थकावट महसूस करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ भी हो सकते हैं। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी। हालांकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) : सामान्य रूप से कल की तुलना में दिन उत्तम व्यतीत होगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। अतिरिक्त आय का कोई जरिया शुरू हो सकता है। आपकी दिनचर्या में जरूरी बदलाव आ सकता है। आज किसी जरुरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे, आप अच्छा महसूस करेंगे। आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं, ये यात्रा व्यर्थ की भाग-दौड़ साबित हो सकती है। घर से निकलने से पहले भगवान के चरण स्पर्श करके जायें, आपकी यात्रा सुखद रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) : धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आय में कमी एवं अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) : आपके मन के अनुकूल कार्य की प्रगति होगी। नौकर या कनिष्ठ वर्ग तथा भाइयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। निर्णय आपके पक्ष आएंगे। प्रयास सफल होंगे ।किसी भी नए कार्य को करने के लिए उचित समय है। समय का भरपूर सदुपयोग करना चाहिए। भविष्य में उपयोगी सिद्ध होगा। व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। प्रसन्नता पूर्ण वातावरण का लाभ लेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) : संयमित रहें। आर्थिक लाभ होगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) : जनप्रतिनिधि राजनेता एवं जनसंपर्क या सेवा कार्य सेजुड़े वर्ग के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो, तो आपको उसमें पुराने गिले-शिकवे भूल कर नई शुरुआत करने का समय हैं। विद्यार्थियों को करियर संबंधित परीक्षा की तैयारियों के लिए समय देने की जरुरत हैं। तरक्की जरूर मिलेगी। परिवार में आज किसी मांगलिक आयोजन के होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। (Rashifal 6 October 2022)

Related Articles

Back to top button