Chhattisgarh Election Results : छत्तीसगढ़ में बीजेपी बड़ी जीत की ओर, 51 सीटों पर आगे, कांग्रेस 37 पर आगे

Chhattisgarh Election Results : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद के बाद मतगणना शुरु हो गई है। शुरुआती रुझान में भाजपा कांग्रेस से आगे चल रही है। रुझानों के मुताबिक, भाजपा 51 सीटों पर आगे चल रही है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस 37 सीटों पर आगे है। वहीं राज्य के कई सीनियर नेता काउंटिंग में पीछे चल रहे हैं। 

7 मंत्री अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं

मंत्री ताम्रध्वज साहू पीछे
मंत्री मोहन मरकाम पीछे
मंत्री कवासी लखमा पीछे
मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे
मंत्री अमरजीत भगत पीछे
मंत्री रुद्र गुरु पीछे
मंत्री अनिला भेड़िया पीछे

सत्तारुढ़ कांग्रेस रुझानों में कभी भी बहुमत के आंकड़े 45 तक नहीं पहुंच पाई है। ताजा रुझानों के मुताबिक, भाजपा 51 सीटों पर आगे चल रही है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस 37 सीटों पर आगे है। दो सीटों पर अन्य दलों के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

खबर आ रही है कि रायपुर की सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

रायपुर उत्तर – पुरेंद्र मिश्रा – 2666
रायपुर ग्रामीण – मोतीलाल साहू – 9925
रायपुर दक्षिण – बृजमोहन अग्रवाल – 1300
रायपुर पश्चिम – राजेश मूणत- 4559
धरसींवा – अनुज शर्मा – 5441
अभनपुर – इंद्रकुमार साहू – 5047
आरंग – गुरु खुशवंत साहेब- 1700

रायगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओ पी चौधरी तीसरे राऊंड में 18000 वोट से आगे
धर्मजयगढ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंग राठिया 410 वोटो से आगे है
खरसिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल 10402 वोटो से आगे चल रहे है
कुनकुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय 5242 वोट से आगे
पत्थलगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गोमती साय 4456 वोट से आगे

Related Articles

Back to top button