Google Analytics —— Meta Pixel

टेंशन कम, खतरा नहीं: सीजफायर के बावजूद भारत की चेतावनी- ईरान छोड़ें भारतीय

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों से जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की अपील की है।

यह भी पढ़े :- EMI पर फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत ईरान के खिलाफ कार्रवाई के बाद घोषित दो सप्ताह के युद्धविराम के बावजूद क्षेत्र की स्थिति को संवेदनशील देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

दूतावास ने अपने बयान में कहा कि जो भारतीय नागरिक अभी भी ईरान में हैं, वे तुरंत देश छोड़ने की तैयारी करें और इसके लिए दूतावास के संपर्क में रहें। साथ ही केवल दूतावास द्वारा सुझाए गए सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है।

बॉर्डर जाने से पहले लें अनुमति

एडवाइजरी में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि कोई भी भारतीय नागरिक बिना दूतावास की सलाह के किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर न बढ़े। स्वतंत्र रूप से बॉर्डर तक पहुंचने की कोशिश जोखिम भरी हो सकती है।

पहले भी जारी हो चुकी है चेतावनी

दूतावास ने बताया कि यह नई एडवाइजरी 7 अप्रैल को जारी पहले नोटिस के बाद जारी की गई है। क्षेत्र में तेजी से बदलते हालात को देखते हुए नागरिकों को लगातार सतर्क रहने को कहा गया है।

आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन

भारतीय दूतावास ने नागरिकों की सहायता के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जरूरत पड़ने पर नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सुरक्षित निकासी के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर:

+989128109115
+989128109102
+989128109109
+989932179359

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि ईरान में मौजूद भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!