छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वाधान में रीजनल लेवल क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
CG State Aids Control Society : छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में रायपुर में रीजनल लेवल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुंबई, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
यह भी पढ़े :- Gariaband News: गरियाबंद में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न
कार्यक्रम में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) से पारुल, कंसल्टेंट आईईसी और एमएस, विशेष रूप से उपस्थित रहीं। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ. खेमराज सोनवानी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। संयुक्त संचालक वित्त पूजा मिश्रा और संयुक्त संचालक आईईसी ने प्रतियोगिता की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता का परिणाम और पुरस्कार
क्विज प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। मुंबई की टीम दूसरे और छत्तीसगढ़ की टीम ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। महाराष्ट्र को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेताओं को नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए:
प्रथम पुरस्कार: ₹50,000 (बिहार)
द्वितीय पुरस्कार: ₹30,000 (मुंबई)
तृतीय पुरस्कार: ₹20,000 (छत्तीसगढ़)
सांत्वना पुरस्कार: ₹10,000 (महाराष्ट्र)
निर्णायक मंडल और संचालन
प्रतियोगिता का मूल्यांकन उपसंचालक हाशिम खान और श्रीमती कविता पटेल (पाथ) ने किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ. शबाना सिद्दीकी ने संभाली।
विशेष सहभागिता
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के एड्स नियंत्रण समिति (CG State Aids Control Society) के अधिकारी, नोडल शिक्षक, और छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
यह प्रतियोगिता युवाओं में एड्स जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक संदेश देने का एक उत्कृष्ट माध्यम बनी। (CG State Aids Control Society)



