सीएम की पत्नी पर टिप्पणी, छत्तीसगढ़ में राजनीतिक विवाद गरमाया, राधिका खेड़ा का पलटवार, कहा- महिला विरोधी मानसिकता

Chhattisgarh political controversy : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी पर की गई टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे महिला विरोधी मानसिकता करार दिया है।
यह भी पढ़े :- पूर्व CM भूपेश बघेल के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में किया विरोध प्रदर्शन
राधिका खेड़ा ने कहा कि मंच से मुख्यमंत्री की पत्नी पर निजी टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस की हताशा अब भाषा और व्यवहार में भी दिखने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस के महिला विरोधी रवैये का उदाहरण है।
राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जो बिलासपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गार्डन निर्माण को लेकर सवाल उठाते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि क्या मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी रोज वहां घूमने आते हैं। (Chhattisgarh political controversy)

इस बयान के बाद प्रदेश में बयानबाजी तेज हो गई है और मामला राजनीतिक रूप से तूल पकड़ता दिख रहा है। (Chhattisgarh political controversy)



