Google Analytics —— Meta Pixel

घायल जवानों से मिले राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, जवानों की सराहना

Chhattisgarh Naxal Attack : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शुक्रवार को सुकमा जिले के टेकलगुड़ेेम में बीते 30 जनवरी को नक्सल मुठभेड़ में घायल जवानों के स्वास्थ्य जानकारी लेने रायपुर के मोवा स्थित एक निजी अस्पताल पहुँचे। इस दौरान मंत्री वर्मा ने घायल जवानों का हाल चाल जाना और चिकित्सकों से उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने जवानों के द्वारा अपनी जान का परवाह न करते हुए माओवादी आतंक का मुकाबला करने के लिए उनकी सराहना की।

यह भी पढ़े :- न्यूज पोर्टल के इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया शुरू, 15 फरवरी तक किए जा सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

ज्ञातव्य है कि 30 जनवरी को प्रदेश के सुकमा जिले के जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमलें का मुंहतोड़ जवाब देते हुए तीन जवान शहीद हो गए थे। जिसमें 201 कोबरा सीआरपीएफ बटालियन के आरक्षक देवेन सी. और आरक्षक पवन कुमार तथा 150 वीं बटालियन के आरक्षक लम्बाधर सिंघा शहीद को गए थे। (Chhattisgarh Naxal Attack)

इस घटना में 16 जवान घायल हो गए थे जिसमें से 8 जवानों को बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर के निजी चिकित्सालय में बेहतर उपचार के लिए लाया गया है। (Chhattisgarh Naxal Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!