सीएम साय से मिले रिंकू सिंह, प्रदेश में स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर चर्चा

रायपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में खेल सुविधाओं और युवा खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शाल और नंदी का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

यह भी पढ़े :- आखिर पहुंची उम्मीद की रोशनी: पतुरियाडाँड़ हाई स्कूल को मिला अंग्रेजी व्याख्याता, बच्चों के सपनों को नई उड़ान

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को खेल गतिविधियों का मजबूत केंद्र बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में खेल अकादमियों के विस्तार, नए स्टेडियमों के निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को पहचान देने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

रिंकू सिंह ने राज्य सरकार द्वारा खेल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि बेहतर सुविधाएं मिलने से छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!