टिकट न मिलने पर फूट-फूटकर रोए आरजेडी नेता, कुर्ता फाड़कर जताया विरोध
मदन शाह ने राज्यसभा सांसद पर 2.70 करोड़ में टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाया
Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद नेता मदन शाह ने टिकट न मिलने पर राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड, पटना के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए कुर्ता फाड़ा और सड़क पर लेटकर विरोध जताया, साथ ही जोर-जोर से रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई।
यह भी पढ़े :- Nashik Train Accident : नासिक रेलवे स्टेशन पर दिवाली-छठ की भीड़ में हादसा, ट्रेन से कटकर दो की मौत
मदन शाह ने राज्यसभा सांसद संजय यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने टिकट 2.70 करोड़ रुपये में बेचा। उन्होंने कहा कि वे 1990 से राजद से जुड़े हुए हैं, लेकिन बाहरी प्रत्याशी को टिकट दे दिया गया। मदन शाह ने बताया कि 2020 के चुनाव में उन्होंने चुनाव लड़ा था और करीब 2,000 वोटों से हार गए थे।
सड़क पर रोते हुए जताई आपबीती
मदन शाह ने कहा,- “मुझे कहा गया कि दो करोड़ 70 लाख रुपये लाकर दो, मैं बर्बाद हो गया। मेरे दो बेटे-बेटियां हैं। मैंने किसी की शादी नहीं की। चोरी करके टिकट बेच दिया गया।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संजय यादव हरियाणा से आए और टिकट बेचने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
चुनाव के बीच राजनीतिक तापमान चरम पर
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। राजनीतिक दलों के बीच टिकट वितरण और चुनावी सरगर्मी ने राज्य में राजनीतिक तापमान चरम पर ला दिया है। (Bihar Election)
इस बीच टिकट विवाद, प्रदर्शन और बाहरी प्रत्याशियों के प्रवेश की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे राजनीतिक रंग और अधिक उभरकर सामने आ रहे हैं। (Bihar Election)



