आगरा में बेकाबू कार ने ली 5 जानें, मैसूरु में गैस गीजर से दो बहनों की मौत

Road Accident in Agra: आगरा के नगला पुरी इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उस समय हुआ जब एक इंजीनियर अंशुल गुप्ता की कार बेकाबू होकर सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक न्यू आगरा थाना क्षेत्र के पास पुलिस चेकिंग चल रही थी। यह देखकर कार सवार अंशुल घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश में उसने कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा कर दी। सबसे पहले उसने एक डिलीवरी बॉय को टक्कर मारी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:- बॉलीवुड और टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
अंशुल यहीं नहीं रुका। उसने 400 मीटर के दायरे में दो जगहों पर 7 और लोगों को कुचल दिया, जिनमें से 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने अंशुल को पकड़कर पीटा और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से अंशुल को बचाकर थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक अंशुल गुप्ता दयालबाग निवासी है और नोएडा की एरिक्सन कंपनी में इंजीनियर है। वह दिवाली की छुट्टियों पर घर आया हुआ था। (Road Accident in Agra)

गैस गीजर से दो बहनों की मौत
लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त अंशुल नशे में था। कार के एयरबैग खुल जाने से उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। मृतकों की पहचान कमल, भानु प्रताप, कृष, बंटेश और बबली के रूप में हुई है। घायल राहुल ने बताया कि मैं सड़क किनारे मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी अचानक कार हवा में उछलकर मेरे ऊपर गिरी। मैं करीब 10 मिनट तक कार के नीचे दबा रहा। किसी तरह लोगों ने मुझे बाहर निकाला। इधर कर्नाटक के मैसूरु में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। घर के बाथरूम में नहाते समय दो सगी बहनों की मौत हो गई। (Road Accident in Agra)
तेलंगाना में बस पलटने से 20 यात्री घायल
जानकारी के मुताबिक गुलफाम (23) और सिमरन (20) नाम की दोनों बहनें बाथरूम में नहाने गई थी। काफी देर तक बाहर न आने पर पिता अल्ताफ ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों बेहोश पड़ी मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गैस गीजर से एलपीजी गैस लीक होने के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हुई। वहीं हैदराबाद से गुंटूर जा रही एक निजी बस शनिवार तड़के तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में पेड्डा अंबरपेट आउटर रिंग रोड पर पलट गई। बस में सवार सभी 20 यात्री घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के पलटने से सड़क किनारे की रेलिंग भी टूट गई।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मेले में जायंट वील फंसा
वहीं महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कागल में उर्स मेले के दौरान बड़ा हादसा टल गया। जायंट वील अचानक 80 फीट की ऊंचाई पर अटक गया, जिसमें 18 लोग फंस गए। फंसे हुए लोगों में 9 पुरुष, 5 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल थे। चीख-पुकार मचने पर मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि वील की तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए इन हादसों ने एक बार फिर सुरक्षा और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। (Road Accident in Agra)



