Google Analytics —— Meta Pixel

हाईवे पर सीएनजी कार और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर, 4 दोस्तों समेत 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Road Accident in Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा अलीगढ़-एटा हाईवे पर अकराबाद थाना क्षेत्र के गोपी पुल के पास तड़के करीब 5:30 बजे हुआ। 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही एक सीएनजी कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन धू-धू कर जल उठे। राहगीरों ने एक घायल व्यक्ति को बाहर खींचने की कोशिश की, लेकिन तभी जबरदस्त धमाका हुआ और दोनों वाहनों में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने लगभग 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार सवार चार युवक और कैंटर चालक जिंदा जल चुके थे।

यह भी पढ़ें:- CG Coal Scam : पूर्व सीएम की उपसचिव सौम्या चौरसिया की 16 संपत्तियां कुर्क

पुलिस ने बाद में कार के चेसिस नंबर के आधार पर मृतकों की शिनाख्त की। मृतकों में चार दोस्त कार से एटा से अलीगढ़ की ओर आ रहे थे। जबकि कैंटर चालक अलीगढ़ से एटा की दिशा में जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेजी से डिवाइडर तोड़ते हुए कैंटर से टकराई। इसके बाद कार सवार जिंदा जल गए। घटना की जानकारी मिलते ही SP देहात अमृत जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है। हाईवे पर जाम लगने के कारण क्रेन की मदद से जली हुई गाड़ियों को हटवाया गया। (Road Accident in Aligarh)

मृतकों की पहचान

  • अतुल यादव (19 साल) – भूतेश्वर कॉलोनी, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस का रहने वाला था।
  • हर्षित माहेश्वरी (19 साल) – कासगंज रोड, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस का निवासी था।
  • देव शर्मा (22 साल) – बजरियाज मोहल्ला, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस का रहने वाला था।
  • मयंक उर्फ मोनू (22 साल) – मूल निवासी सिंधौली, थाना हसायन, जनपद हाथरस, हाल-फिलहाल ब्रह्मपुरी, तहसील रोड, सिकंदराराऊ में रह रहा था।
  • राजेश (35 साल) – कुंवरपुर, थाना निधौली कला, जनपद एटा का रहने वाला था।

धार में 2 की मौत, 15 घायल

वहीं मध्यप्रदेश के धार जिले के ऊकाला गांव के पास पिकअप के पलटने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर नालछा बगड़ी से उमरबन लौट रहे थे, जब तेज रफ्तार और चालक के नियंत्रण खो देने से पिकअप पलट गई। हादसे की सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को अस्पताल रेफर किया गया।

मुंगेली में दो बच्चियों की मौत

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के चिरौटी गांव में नदी में नहाने गई दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। मृत बच्चियों की पहचान अंकिता जोशी (पहली कक्षा) और राबिया जोशी (दूसरी कक्षा) के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों के शव नदी से बाहर निकाले गए। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है और पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!