अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की मौत

Road Accident in Ratlam: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां भीमपुरा गांव के पास माही नदी ब्रिज से पहले एक कार बेकाबू होकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें 15 साल का एक बच्चा और 60 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक कार में मुंबई और अहमदाबाद के यात्री सवार थे, जो दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। सभी शवों को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:- सांसद थरूर ने फिर की PM मोदी की विदेश नीति की तारीफ, कहा- पहले से ज्यादा वामपंथ की ओर कांग्रेस का झुकाव
रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के भरेवापुरन गांव में खेत से लौटते समय नहर किनारे एक ट्रैक्टर अचानक पलट गया। हादसे में खैरातुलसी के रहने वाले ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र खांडे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया। कवर्धा के ही कुई-कूकदूर रोड पर चितरहीन मंदिर मोड़ के पास दो बाइक आमने-सामने भिड़ गई, जिसमें नागाडबरा के रहने वाले रामकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। (Road Accident in Ratlam)
वर्कशॉप में करंट लगने से मजदूर की मौत
वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से दो युवक मध्यप्रदेश के बजाग जिले के रहने वाले हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र छावनी स्थित स्वास्तिक इंजीनियरिंग वर्क्स में 25 साल के मजदूर नवल पटेल की करंट लगने से मौत हो गई। पहली शिफ्ट में काम करते समय सुबह 10 बजे नवल पटेल ओवरहेड क्रेन में मैग्नेट लोड कर रहा था। इसी दौरान मैग्नेट में आई अचानक बिजली लीकेज से वह करंट की चपेट में आ गया। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छावनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। (Road Accident in Ratlam)



