RSS ने किया CM योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का समर्थन, संघ ने कहा- हमें इसे आचरण में लाना होगा
CM Yogi Get support from RSS : ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसए) का खुला समर्थन मिल गया है। आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने तो इसे जीवन मंत्र जैसा बता दिया। उन्होंने कहा कि ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए जरूरी है। होसबाले ने यह बात मथुरा में आरएसएस की वार्षिक बैठक के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। इस बैठक में देशभर से संघ के पदाधिकारी शामिल हुए थे।
यह भी पढ़े :- IND vs NZ 2nd Test: 12 साल और 18 सीरीज के बाद भारत की हुई हार, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज
हरियाणा की रैली में दिया मंत्र हुआ हिट
योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में हिंदुओं को जातियों में बांटने की विपक्षी दलों की रणनीति के प्रति आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि विपक्ष चाहता है कि मुसलमान एकजुट होकर ताकतवर और हिंदू जातियों में विभाजित होकर कमजोर बने रहें। योगी आदित्यनाथ ने पड़ोसी देश में मुसलमानों के हाथों बेगुनाह हिंदुओं के मारे जाने का हवाला देकर कहा था कि बंटेंगे तो कटेंगे। इस बयान की विपक्ष ने कड़ी आलोचना की, हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अलग-अलग तरह से इस संदेश को आगे बढ़ाया था।
होसबोले बोले- इसे आचरण में लाना होगा
अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में होसबाले ने कहा, ‘इसका मतलब है कि एकता की आवश्यकता है और हमें इसे अपने आचरण में लाना है। लोग इसे समझ रहे हैं और लागू कर रहे हैं। यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए बहुत आवश्यक है। हिंदुओं को तोड़ने के लिए लोग काम कर रहे हैं। (CM Yogi Get support from RSS )
बीजेपी भुना रही सीएम योगी का नारा
बता दें कि बीजेपी सीएम योगी के नारे के दम पर बिखरे हिंदू वोटर्स को एक करना चाहती है। राम मंदिर के नारे पर जो धु्रवीकरण हुआ, उसका नतीजा हमारे सामने है, पार्टी की केद्र में दो-दो बार सरकार बनी, लगातार तीसरी बार बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की है। बीजेपी विपक्ष की जातीय गोलबंदी खासकर जातीय जनगणना का तोड़ निकालने के लिए इस नारे को जमकर भुना रही है। (CM Yogi Get support from RSS )



