Rungta College Hostel Violence : सीनियर्स ने जूनियर को पीटा, पैसे और सोने की बाली छीनी, पुलिस एफआईआर दर्ज करने तैयार नहीं

Rungta College Hostel Violence : दुर्ग के रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रविवार को सीनियर छात्रों द्वारा एक जूनियर छात्र के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। कंप्यूटर साइंस ब्रांच के प्रथम वर्ष के छात्र उत्कर्ष सिंह पर सीनियर छात्रों पी. गौरव और प्रेम सागर ने हमला कर दिया। यह घटना कॉलेज के देव संस्कृति (डीएस) हॉस्टल की है।
यह भी पढ़ें :- Bilaspur Crime News : बहतराई में पत्नी की तवा से पीटकर हत्या, बच्ची की छट्ठी को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार
रविवार सुबह 11:30 बजे के करीब सीनियर छात्र हॉस्टल पहुंचे और उत्कर्ष को कमरे से बाहर बुलाकर हॉस्टल से बाहर ले गए। वहां उन्होंने उसका आईफोन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद दोनों ने उसकी जेब से 2 हजार रुपये और सोने की बाली छीन ली। (Rungta College Hostel Violence)
घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल के अन्य छात्रों ने हंगामा किया और घायल छात्र को लेकर जेवरा सिरसा चौकी पहुंचे। छात्रों ने आरोपियों के नाम के साथ लिखित शिकायत की, लेकिन चौकी प्रभारी एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल करते रहे।
पीड़ित छात्र गोपाल सिंह ने बताया कि आरोपी सीनियर्स नशे के आदी हैं और जूनियर्स से पैसे मांगते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। उत्कर्ष पर हमले से छात्र गुस्से में हैं और सभी एफआईआर की मांग कर रहे हैं। (Rungta College Hostel Violence)
वहीं, चौकी प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कांत ने घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। जब उनसे छात्रों की भीड़ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ लड़के शिकायत लेकर आए हैं और पुलिस उनकी बात सुन रही है। हालांकि छात्र आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस जानबूझकर उनकी बात नहीं सुन रही और मनमाने ढंग से शिकायत दर्ज कर रही है। (Rungta College Hostel Violence)



