Russia Ukraine War : रूस के ड्रोन हमले से मची तबाही! यूक्रेन के न्यूक्लियर पावर प्लांट को बनाया निशाना
Russia Ukraine War : रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग को खत्म कराने की वैश्विक कोशिशों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सनसनीखेज दावा किया है कि चेरनोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी ड्रोन से हमला किया गया है. हालांकि रेडिएशन का लेवल सामान्य बताया गया है.
यह भी पढ़े :- RBI ने इस बैंक पर लगाया बैन, पैसे निकालने के लिए लगी ग्राहकों की भारी भीड़
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर चेरनोबिल रिएक्टर के ऊपर बने विशाल सुरक्षा कवच (सार्कोफेगस) को हुए नुकसान की तस्वीरें साझा कीं. यह शील्ड 275 मीटर चौड़ी और 108 मीटर ऊंची है और इसे $1.6 बिलियन की लागत से बनाया गया था ताकि अगले 100 सालों तक रेडिएशन के रिसाव को रोका जा सके.
इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) ने भी इस हमले की पुष्टि की. IAEA ने कहा कि फायर सेफ्टी टीम कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गई थी. एजेंसी ने यह भी बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है और संयंत्र के अंदर और बाहर रेडिएशन का स्तर सामान्य बना हुआ है.
IAEA के निदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘ऐसे हमलों के बीच किसी तरह की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है.’ उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी ‘हाई अलर्ट’ पर बनी हुई है. (Russia Ukraine War )
दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु त्रासदी
1986 में चेर्नोबिल में हुए परमाणु विस्फोट को दुनिया की सबसे भयावह परमाणु आपदाओं में गिना जाता है. इस दुर्घटना के बाद रेडियोएक्टिव रेडिएशन यूरोप के बड़े हिस्से में फैल गया था, जिससे लाखों लोगों की जान को खतरा हुआ था. (Russia Ukraine War )



