Google Analytics —— Meta Pixel

साउथ अफ्रीका की चौथी जीत, बांग्लादेश को 149 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर पहुंचा

SA Vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका ने चौथी जीत दर्ज की है। टीम ने 23वें मुकाबले में बांग्लादेश को 149 रन से हरा दिया है। साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने 174 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं बांग्लादेश से महमूदुल्लाह ने सेंचुरी लगाई। दोनों खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप करियर में तीसरा शतक रहा। डी कॉक ने तीनों शतक इसी वर्ल्ड कप में जमाए हैं। वहीं महमूदुल्लाह ने इस बार पहला शतक बनाया है। बांग्लादेश पर जीत से साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: हार्दिक पांड्या की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे मैच?

टीम ने 4 ही मैच जीतने वाली न्यूजीलैंड टीम को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। दोनों टीमों के 8-8 पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण साउथ अफ्रीका आगे हैं। मुंबई के वानखेड़े मैदान पर साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 382 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 46.4 ओवर में 233 रन ही बना सका। अफ्रीकी टीम की ओर से ओपनर क्विंटन डी कॉक के अलावा कप्तान ऐडन मार्करम ने 60 और हेनरिक क्लासन ने 90 रन की पारी खेली। जबकि डेविड मिलर ने 15 बॉल पर नाबाद 34 रन बनाए। गेंदबाजों में मार्को यानसन, कगिसो रबाडा और जेराल्ड कूट्जी ने दो-दो विकेट लिए। ( SA Vs BAN)

साउथ अफ्रीकी टीम ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 8वीं बार 350+ का स्कोर खड़ा किया। इस मामले में साउथ अफ्रीका ने 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम वर्ल्ड कप में 7 बार 350 से ज्यादा के स्कोर हैं। भारत ने वर्ल्ड कप में 4 बार 350 प्लस के स्कोर बनाए हैं।बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में कुछ बदलाव हुए हैं। भारत पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। टीम इंडिया ने अपने पांचों मैच जीतकर 10 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं। इंडिया को अभी 4 मैच और खेलने हैं। टेबल में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है। 5 मैचों में 4 जीत के साथ उसके 8 पॉइंट्स हैं। साउथ अफ्रीका को अब 4 मैच और खेलने हैं। (SA Vs BAN)

Back to top button
error: Content is protected !!