रोते से साक्षी मलिक ने कुश्ती से लिया संन्यास, बोलीं- बृजभूषण का करीबी बना WFI अध्यक्ष

Sakshi Malik Quit Wrestling : साक्षी मलिक ने नम आंखों से कुश्ती से संन्यास ले लिया। डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह के WFI के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने यह फैसला किया। वह संजय सिंह के चुने जाने से काफी नाराज दिखीं।

यह भी पढ़े:- बृजभूषण शरण सिंह का ये ‘चेला’ चलाएगा भारतीय कुश्ती संघ, संजय सिंह चुने गए WFI के नए अध्यक्ष

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमने महिला अध्यक्ष की मांग की थी। अगर महिला डब्ल्यूएफआई की अध्यक्ष होगी तो उत्पीड़न नहीं होगा। साक्षी मलिक ने कहा कि हमने लड़ाई लड़ी, लेकिन सफलता नहीं मिली। डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष अगर बृजभूषण सिंह का बिजनेस पाटर्नर बनता है तो मैं अब से अपनी कुश्ती को छोड़ती हूं।(Sakshi Malik Quit Wrestling)

अब आप मुझे कभी भी प्रैक्टिस करते हुए नहीं देखेंगे। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू थे। पहलवान बजरंग पुनिया उनको दिलासा देते हुए नजर आए।

एक भी महिला को नहीं दिया पद
उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं की भागीदारी नहीं थी। आज भी आप सूची देख सकते हैं, एक भी महिला को पद नहीं दिया गया। हम पूरी ताकत से लड़े थे, लेकिन यह लड़ाई जारी रहेगी। नई पीढ़ी के पहलवानों को लड़ना होगा। (Sakshi Malik Quit Wrestling)

Related Articles

Back to top button