महाराष्ट्र के रुझानों पर बोले संजय राउत, ये जनता का फैसला नहीं, कुछ तो गड़बड़ है

महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट को लेकर संजय राउत खूब भड़के

Sanjay Raut On Maharashtra Election : रुझानों के मुताबिक, भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भारी बढ़त हासिल कर ली है, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी संख्या बल लाने के लिए संघर्ष कर रही है। हाालंकि, महा विकास अघाड़ी की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। शिव सेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि यह महाराष्ट्र के लोगों का निर्णय नहीं हो सकता। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र के लोग क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन “गौतम अडानी की मदद से जीत रहा है और यह लोगों का जनादेश नहीं है। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र के लोग क्या चाहते हैं”।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने हेलन केलर अवार्ड से सम्मानित कलाकार बसंत साहू को दी बधाई, कहा -युवाओं और बच्चों के लिए कर रहे हैं प्रेरणादायक कार्य

संजय राऊत ने कहा कि अडानी बीजेपी के ‘लाडली भाई’ हैं। उन्होंने कहा कि हम जो देख रहे हैं उससे तो यही लग रहा है कि कुछ तो गड़बड़ है। ये जनता का फैसला नहीं था। हर कोई समझ जाएगा कि यहां क्या गलत है। उन्होंने (महायुति) ऐसा क्या किया कि उन्हें 120 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं? ऐसा कैसे है कि एमवीए को महाराष्ट्र में 75 सीटें भी नहीं मिल रही हैं? राउत ने कहा कि ने कुछ ‘गड़बड़’ किया है, उन्होंने हमारी कुछ सीटें चुरा ली हैं। यह जनता का फैसला नहीं हो सकता।’ जनता भी इन नतीजों से सहमत नहीं है। (Sanjay Raut On Maharashtra Election)

उन्होंने कहा कि एक बार नतीजे आ जाएं तो हम और बात करेंगे।’ प्रत्येक चुनाव सीट पर पैसे गिनने वाली मशीनें लगाई गईं। क्या यह संभव है कि शिंदे को 60 सीटें, अजित पवार को 40 सीटें और बीजेपी को 125 सीटें मिलें? इस राज्य की जनता बेईमान नहीं है. हमें महाराष्ट्र की जनता पर उनका भरोसा है। (Sanjay Raut On Maharashtra Election)

बता दे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में BJP की नेतृत्व वाली ‘महायुति’ (Maha Yuti) की सुनामी आई है। 288 सीटों में से महायुति (NDA) 223 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महाविकास अघाड़ी सिर्फ 58 सीट पर लीड बनाए हुए है। महाराष्ट्र में मिलती प्रचंड जीत के बीच सीएम एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया आई है। एकनाथ शिंदे ने CM चेहरे पर BJP को नसीहत देते हुए कहा कि ज्यादा सीट का यह मतलब नहीं की मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!