Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलवाद के खात्मे के लिए डबल इंजन की सरकार दृढ़ संकल्पित: डिप्टी CM अरुण साव

Sao on Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबल के जवानों को मिली बड़ी सफलता के लिए डिप्टी CM अरुण साव ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए डबल इंजन की सरकार दृढ़ संकल्पित है। नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़ में हमारे जवानों ने कई नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके अदम्य साहस-हौसले को सलाम करता हूं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर जवानों को बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी जवानों को बधाई दी है। CM साय ने कहा कि जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को मैं नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी। इसके लिए हमारी डबल इंजन की सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है। नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। (Sao on Naxal Encounter)

CM साय ने नक्सलियों से फिर की अपील

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में हमारे सुरक्षाबलों और नक्सलवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सर्चिंग में कई नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। सर्चिंग में एके-47 समेत कई हथियार मिले हैं। CM साय ने कहा कि मैं समझता हूं कि छत्तीसगढ़ में यह अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन हुआ है। इसके लिए मैं अपने जवानों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उनके साहस को मैं नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हम पहले से ही नक्सलियों को कहते आए हैं कि वे हिंसा का रास्ता छोड़ दें और विकास की मुख्य धारा से जुड़ें। (Sao on Naxal Encounter)

मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि अब हम लोग डबल इंजन सरकार के कारण मजबूती से नक्सलियों से लड़ रहे हैं। नक्सलवाद अपनी अंतिम सांस गिन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बीजापुर के दौरे पर था, जहां नक्सल हिंसा पीड़ित लोगों से मुलाकात की। इस घटना के बाद शायद उनका विश्वास और ज्यादा बढ़ गया होगा। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्ति की ओर अग्रसर है। CM विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीते 9 महीने में नक्सलवाद की समीक्षा के लिए दो बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं। उनका संकल्प है कि मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त हो जाए। उनकी सोच के अनुरूप हमारे जवान छत्तीसगढ़ में भी नक्सलवादियों से मुकाबला कर रहे हैं। (Sao on Naxal Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!