खेलों को बढ़ावा देने मदकूद्वीप में बनाया जाएगा खेल परिसर: डिप्टी CM अरुण साव

Sao on Sports: डिप्टी CM अरुण साव मुंगेली जिले के मदकूद्वीप में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री साव ने कहा कि मदकूद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मदकूद्वीप में खेल परिसर बनाया जाएगा। डिप्टी CM ने कहा कि खेल से टीम वर्क और नेतृत्व की भावना बढ़ती है। साथ ही जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। खेल से स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगातार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
यह भी पढ़ें:- स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दूसरी बार किया अंबेडकर अस्पताल का निरीक्षण, डॉक्टर्स को दिए ये निर्देश
डिप्टी CM साव ने मदकूद्वीप में कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शील्ड और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15 हजार रुपए और उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए प्रदान किए गए। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपए और 3100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। साव ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई और शुभकामनाएं दी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक, मुंगेली जिला पंचायत की सदस्य अंबालिका साहू समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में कबड्डी प्रेमी कार्यक्रम में मौजूद थे। (Sao on Sports)

वहीं डिप्टी CM अरुण साव और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित “स्वामी विवेकानंद सरोवर-बूढ़ातालाब पथ“ का लोकार्पण किया। इसके निर्माण से अब स्कूली छात्राओं और नागरिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कम दूरी का सुरक्षित और सुगम पथ मिल गया है। रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा और नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे भी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुईं। (Sao on Sports)
कांग्रेस विकास के रास्ते को रोकती है और भारतीय जनता पार्टी विकास का रास्ता खोलती है।
आज स्वामी विवेकानंद सरोवर "बूढ़ातालाब" पथ का लोकार्पण किया।
सालों से बंद रास्ता एक बार फिर आम जनता के लिए खोल दिया गया। इससे सबसे बड़ी सुविधा दानी स्कूल, डिग्री कॉलेज में पढ़ने और हॉस्टल में… pic.twitter.com/FQFhEPZMHv— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) February 5, 2024
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि रायपुर स्मार्ट सिटी और छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय जन सुविधाओं को आम नागरिकों तक त्वरित गति से पहुंचाने संकल्पित भाव से अग्रसर है। स्वच्छता और अन्य बुनियादी जन सुविधाओं को पूरा करने शहरी प्रशासन अब केंद्र और राज्य शासन के मार्गदर्शन में तेजी से काम कर रही है। स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि जन आकांक्षाओं के अनुरूप केवल एक माह के भीतर इस मार्ग का निर्माण कर शहरवासियों को लोकार्पित किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सराहना की। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि इस रास्ते के निर्माण से अब लोग राह चलते भी बूढ़ातालाब की विरासत को करीब से देख पाएंगे। (Sao on Sports)
22 हितग्राहियों को आवंटन संबंधी प्रमाण पत्र
रायपुर नगर निगम के आयुक्त अविनाश मिश्रा ने कार्यक्रम में बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए करीब 85 लाख रुपए की लागत से इस आंतरिक पथ का निर्माण रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने लगभग एक माह के भीतर पूर्ण किया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के ए.एच.पी. और बी.एल.सी. के 22 हितग्राहियों को आवंटन संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के व्यक्तिगत व समूह लोन हेतु राशि अंतरण के चेक भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में जे.आर. दानी स्कूल के प्राचार्य डॉ. विजय खंडेलवाल ने छात्राओं की प्रतीक्षित मांग को त्वरित रूप से पूरा करने के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, जनप्रतिनिधियों और स्मार्ट सिटी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। (Sao on Sports)



