Sariya Rate: फिर 7000 रुपये तक सस्ता हुआ सरिया, जानिए क्या है ताजा दाम
Sariya Rate: अगर आप भी अपने सपनों का घर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी सबसे अच्छा वक्त है, क्योंकि देश में सरिया समेत अन्य सामग्रियों की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिसका सीधा असर निर्माण गतिविधियों पर हुआ है। बारिश और बाढ़ जैसे हालात के चलते निर्माण गतिविधियों के कम होने से सीमेंट, सरिया जैसी सामग्रियों के भाव भी कम हुए हैं। सरिया की बात करें तो इसे सरकारी दखल से भी फायदा हुआ है। ये तमाम फैक्टर्स सरिया को फिर से सस्ता बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों की 15 जातियां अनुसूचित जनजाति में शामिल
बीते 2 महीने के दौरान इसके भाव में करीब 7000 रुपये तक की गिरावट आई है। अभी देश के कई शहरों में सरिया का भाव कम होकर 50 हजार रुपये प्रति टन तक आ गया है। बता दें कि हाल ही में सरकार ने स्टील पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी थी। इसकी वजह से घरेलू बाजार में स्टील के दाम तेजी से गिरे हैं। सरिए के दाम में आई कमी की मुख्य वजह भी यही है। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश के चलते निर्माण गतिविधियों में कमी आई है, जिसका असर डिमांड पर हुआ है। मार्च-अप्रैल के दौरान सरिए का भाव रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उसके बाद सरिए के भाव में तेजी से गिरावट आई थी, लेकिन जून से इनकी कीमतें फिर बढ़ने लगी थीं। (Sariya Rate)
वहीं 2 महीने के दौरान सरिया फिर से सस्ता हो रहा है। इस्पात मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक TMT सरिया का खुदरा भाव अप्रैल की शुरुआत में 75 हजार रुपये प्रति टन के आसपास था, जो 15 जून को गिरकर करीब 65 हजार प्रति टन पर आ गया था। खुदरा बाजार के हिसाब से देखें तो अप्रैल में एक समय सरिए का भाव 82 हजार रुपये प्रति टन पहुंच गया था, जो अभी कम होकर 50 से 55 हजार रुपये प्रति टन रह गया है। इसका मतलब हुआ कि अप्रैल के रिकॉर्ड हाई की तुलना में सरिए का भाव अभी करीब 30 हजार रुपये प्रति टन कम है। सिर्फ लोकल ही नहीं बल्कि ब्रांडेड सरिए का भाव भी पिछले कुछ महीनों में काफी कम हुआ है। (Sariya Rate)
बता दें कि मार्च 2022 में ब्रांडेड सरिये का रेट 01 लाख रुपये प्रति टन के पास पहुंच गया था, जो अभी 80-85 हजार रुपये प्रति टन पर आ गया है। भारत के प्रमुख शहरों में सरिया के रेट अलग-अलग मात्रा में कम हुए हैं। आयरनमार्ट वेबसाइट सरिए की कीमतों की घट-बढ़ पर नजर रखती है और उसी आधार पर कीमतों को अपडेट करती है। देश के प्रमुख शहरों की बात करें 2 महीने के दौरान उत्तर प्रदेश के कानपुर में सरिया का रेट सबसे तेजी से कम हुआ है। यहां सरिया के भाव में 6,800 रुपये प्रति टन की गिरावट आई है। अभी देश में सबसे सस्ता सरिया पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और कोलकाता में मिल रहा है, जहां इसका ताजा रेट 50 हजार रुपये प्रति टन है।
दिल्ली में इसका रेट सबसे ज्यादा है। दिल्ली में सरिया अभी 55,900 रुपये प्रति टन के भाव में मिल रहा है। सरिया के भाव में जुलाई के मुकाबले अंतर आया है, जैसे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 15 जून को भाव 55,200 था, जो 14 सितंबर को कम होकर 51,300 हो गया। इसी तरह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 15 जून को 51,500 था। वहीं 14 सितंबर को 50,000 हो गया। 14 सितंबर को कोलकाता में 50,000, राउरकेला (ओडिशा) में 52,300, नागपुर (महाराष्ट्र) में 52,000 दर्ज किया गया। (Sariya Rate)
इसी तरह हैदराबाद में 53,000, जयपुर में 53,800, भावनगर (गुजरात) में 54,100, मुजफ्फरनगर (UP) में 53,200, गाजियाबाद में 53,300, इंदौर में 54,500 गोवा में 54,000, जालना (महाराष्ट्र) में 54,300, मंडी गोविंदगढ़ (पंजाब) में 55,400, चेन्नई (तमिलनाडु) में 55,300 दिल्ली में 55,900 और मुंबई (महाराष्ट्र) में 54,300 दर्ज किया गया। साथ ही कानपुर में 55,000 दर्ज किया गया है। ये सभी कीमतें रुपये प्रति टन में हैं। इन कीमतों पर अलग से 18 फीसदी की दर से GST भी लगेगा। कारोबारियों का कहना है कि बाजार में सीमेंट का भाव भी पिछले दो-तीन सप्ताह में बड़े ब्रांड में 20 रुपये वह सामान्य ब्रांड में 30 से 40 रुपये तक प्रति बैग कम हुआ है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सीमेंट और सरिया जैसे बिल्डिंग मटीरियल के दामों में गिरावट देखने को मिल सकती है। सीमेंट और सरिया के दाम घटने को लेकर अपना मकान बनवा रहे मास्टर सुनील ने बताया कि सीमेंट और सरिया के दामों में पहले की तुलना में बेहद कमी आई है और यह अच्छी बात है। जिन लोगों को अभी घर बनाना है या फिर बना रहे हैं उनके लिए बेहद अच्छा मौका है। जिस तरीके से बाजार में चर्चा चल रही है अभी दाम और कम होने की संभावना है। नवंबर 2021 से मई 2022 तक की रिपोर्ट में गिरावट देखने को मिली है।
साल सरिया के दाम
नवंबर 2021 70000
दिसंबर 2021 75000
जनवरी 2022 78000
फरवरी 2022 82000
मार्च 2022 83000
अप्रैल 2022 78000
मई 2022 (शुरुआत) 71000
मई 2022 (आखिर हफ्ता) 62-63000
दरअसल, बिल्डिंग मटेरियल के दाम कम होने के पीछे कई बड़े कारण हैं, जिनमें से एक सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी कम किए जाने और डीजल के दाम में कमी से ट्रांसपोर्ट खर्च कम आना भी एक कारण हो सकता है। वहीं कमी के पीछे सबसे बड़ा कारण मार्केट में डिमांड का कम होना माना जा रहा है क्योंकि भाव तेज होने की वजह से लोगों ने अपना निर्माण रोक दिया था। मटेरियल की सेल बहुत कम हो गई थी जिस वजह से कंपनी को मजबूरन भी अपने दाम घटाने पड़े हैं। दरअसल केंद्र सरकार ने स्टील के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी बढ़ा दी है। इसके कारण घरेलू बाजार में स्टील के उत्पादों के दाम तेजी से गिरे हैं। वहीं आगे भी गिरावट की उम्मीद है। (Sariya Rate)



