Gold Rate:दीवाली के लिए सोना खरीदने के लिए अच्छा मौका, 50 हजार के नीचे आया दाम

Gold Rate: अगर आप भी दीवाली के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये बहुत अच्छा मौका है। क्योंकि आज फिर सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसके चलते सोना दो महीने बाद फिर 50 हजार के नीचे पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोना 382 रुपए सस्ता होकर 49 हजार 918 रुपए पर आ गया है।

यह भी पढ़ें:- Sariya Rate: फिर 7000 रुपये तक सस्ता हुआ सरिया, जानिए क्या है ताजा दाम

IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के हिसाब से 49,918 है। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 49,718,
22 कैरेट सोने की कीमत 45,725 और 18 कैरेट सोने की कीमत 37,439 दर्ज की गई है। वहीं चांदी में मामूली गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में ये 94 रुपए सस्ती होकर 56,256 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,687.53 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 19.42 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। (Gold Rate)

एक मिस कॉल में जानें लेटेस्ट प्राइस

जानकारों के मुताबिक पितृ पक्ष के कारण सोने की मांग में कमी आई है। इससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है, लेकिन इसके बाद नवरात्रि के साथ त्योहारी सीजन में सोना-चांदी की मांग बढ़ेगी। इससे सोने के दामों में भी तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में अभी सोना खरीदना या इसमें निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। आप एक मिस कॉल में लेटेस्ट प्राइज जान सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं। (Gold Rate)

सबसे शुद्ध होता है 24 कैरेट का सोना

24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बहुत मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं। (Gold Rate)

ऐसे पहचाने सोने की शुद्धता

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा। बता दें कि दिए गए सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें GST, TCS और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें। (Gold Rate)

Related Articles

Back to top button