TV Actress Look: TV सीरियल्स के फेमस बहुओं का बदल गया है पूरा लुक, पुरानी फोटो देखकर उड़ जाएंगे होश

TV Actress Look: इन दिनों TV सीरियल्स की बाढ़ सी आ गई है। एक खत्म होता है तो दूसरा शुरू हो जाता है, जिसमें सबसे अहम किरदार बहुएं की निभाती है। TV इंडस्ट्री के सितारे बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं हैं। भले ही TV की संस्कारी बहू बेब्स नजर आती हैं, लेकिन छोटे पर्दे की बहुत सी एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो अपने करियर के शुरुआती दौर में आज से काफी अलग दिखती थीं। पर आज उनकी खूबसूरती का जवाब नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी ही TV एक्ट्रेस के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बता रहे हैं, जो आज टॉप की हीरोइन हैं। ये एक्ट्रेस अब पहले से कहीं ज्यादा ग्लैमरस और फैशनेबल हो गई हैं।

यह भी पढ़ें:- Gold Rate:दीवाली के लिए सोना खरीदने के लिए अच्छा मौका, 50 हजार के नीचे आया दाम

दिव्यांका त्रिपाठी

     

दिव्यांका त्रिपाठी ऐसा नाम है, जिसे सब जनता है। पर जब उन्होंने TV इंडस्ट्री में डेब्यू किया था तब से लेकर अब तक उन्हें देखें तो पहचानना मुश्किल है। दिव्यांका ने बनूं मैं तेरी दुल्हन सीरियल से करियर की शुरुआत की थी। उनके लुक्स और स्टाइल में अब काफी बदलाव आया है। अब दिव्यांका फैशनेबल के साथ फिट भी हो गई हैं। अगर उनकी पहले की तस्वीरों को अब से कम्पेयर करेंगे तो देखेंगे कि एक्ट्रेस के लुक्स में काफी बदलाव आया है। पहला शो ही हिट होने के बाद दिव्यांका ‘ये है मोहब्बतें’ और अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शोज में भी नजर आईं। दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया से 8 जुलाई 2016 को शादी की थी। (TV Actress Look)

जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट ने फिल्म और सीरियल दोनों में काम किया है। उन्होंने कम उम्र से ही फिल्मी दुनिया चुन ली थी। जेनिफर बेहद खूबसूरत हैं और पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने स्टाइल और फैशन पर काफी काम किया है। वह इस वक्त टीवी की सबसे ग्लैमरस और गॉर्जियस एक्ट्रेस में से एक हैं। जेनिफर ने ‘शाका लाका बूम बूम’ शो से डेब्यू किया। तब से लेकर अब तक जेनिफर के लुक में काफी बदलाव आया है। आज जेनिफर टीवी की दुनिया की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। जेनिफर ने कसौटी ज़िन्दगी, दिल मिल गए, सरस्वतीचंद्र, बेहद, 2018 में बेपनाह और 2019 में बेहद 2 जैसे सीरियल्स में काम किया है। जेनिफर ने 2012 में अपने दोस्त और दिल मिल गए के सह कलाकार करन सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन नवंबर 2014 में दोनों का तलाक हो गया। (TV Actress Look)

निया शर्मा

एक्ट्रेस निया शर्मा फैशन और स्टाइल को लेकर बहुत विवादों में रही हैं। निया वो पहली अभिनेत्री थीं, जिन्हें टीवी पर संस्कारी बेटी और बहू का रोल निभाने के बाद रियल लाइफ में फैशन करने पर ट्रोल किया गया था। निया आज टीवी की सबसे स्टाइलिश हीरोइन में से एक हैं। निया ने ना सिर्फ अपने लुक पर बल्कि अपनी फिटनेस पर भी काम किया है और उन्होंने UK बेस्ड ‘ईस्टर्न आई’ की टॉप 10 सेक्सी एशियन वुमन की लिस्ट में भी जगह बनाई। निया शर्मा एक हज़ारों में मेरी बहना है के लिए जानी जाती है। उन्होंने ज़ी टीवी के धारावाहिक जमाई राजा में रोशनी का किरदार निभाया था। निया खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में भी नजर आई।

मौनी रॉय

एक्ट्रेस मौनी रॉय के ट्रांसफॉर्मेशन ने सबसे ज्यादा हलचल मचाई थी। मौनी ने सर्जरी के बाद अपने लुक्स में काफी बदलाव किया था। मौनी की खूबसूरती देख लोग दंग रह गए थे। मौनी के इस ट्रांसफॉर्मेशन का उन्हें फायदा भी मिला और उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए। आज मौनी सोशल मीडिया पर बिकिनी फोटोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। मौनी रॉय टीवी की दुनिया में नागिन शिवन्या और देवो के देव महादेव में सती के किरदार के लिए जानी जाती हैं। मौनी रॉय ने सूरज नांबियर से 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की है। मौनी क्योंकि सास भी कभी बहु थी, कस्तूरी, देवों के देव महादेव, नागिन, नागिन 2, टशन-ए-इश्क, जूनून, ऐसी नफरत तो कैसा इश्क, नागिन 3 जैसे शो में काम किया है। (TV Actress Look)

रुबीना दिलेक

टीवी के पॉपुलर शो ‘छोटी बहू’ से फेमस हुईं अभिनेत्री रुबीना दिलेक अब सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। रुबीना ने कुछ सालों में ही अपने लुक्स और फिगर पर बेहतरीन काम किया है। कभी रुबीना को उनके कपड़ों के लिए ताने सुनने पड़ते थे, लेकिन आज लोग उनसे फैशन की एडवाइस लेते हैं। रुबीना ने ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ से ‘बिग बॉस 14’ के विनर तक की जर्नी शानदार तरीके से पूरी की है। रुबीना की पुरानी फोटोज को देखें तो उनके लुक्स में गजब का बदलाव देखने को मिलता है। रूबीना ने 2015 में अभिनव शुक्ला को डेट करना शुरू किया और तीन साल डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली।

हिना खान

हिना खान ने टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपना करियर शुरू किया था। इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी। छोटे पर्दे पर सीधे-साधे लुक में नजर आने वाली हिना में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है। उनके फैशन और स्टाइल में जबरदस्त अंतर आया। आज हिना सबसे स्टाइलिश टीवी एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। हिना की पुरानी तस्वीरें देख शायद ही उनके फैंस उन्हें पहचान पाएंगे। हिना ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाया था। हिना 2017 में टीवी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ की रनर-अप बनी। साथ ही साल 2017 में ही बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लिया।

अविका गौर

अविका गौर ने एक चाइल्ड एक्टर के रूप में बालिका वधु सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो के बाद अविका को काफी नोटिस किया गया, लेकिन हैवी वेट और चबी लुक्स की वजह से उन्हें ज्यादा काम नहीं मिला। फिर अविका ने फिटनेस और फैशन पर ध्यान दिया और ग्लैमर अवतार में सोशल मीडिया पर एंट्री मारी। अविका की पुरानी फोटोज में उन्हें पहचानना मुश्किल है। आज अविका फैशन और स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं। अविका को पर्दे पर पहचान कलर्स के शो आनंदी से मिली। यह धारावाहिक राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां छोटे-छोटे बच्चों को छोटी उम्र में शादी के बंधन में बांध दिया जाता हैं। इसके बाद अविका कलर्स के शो ससुराल सिमर का में नजर आई। छोटे पर्दे के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। (TV Actress Look)

Related Articles

Back to top button