Satnami community meeting : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की पहली बैठक 5 को गिरौदपुरी धाम में, शपथग्रहण और कार्ययोजना पर होगा मंथन

Satnami community meeting : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों की पहली महत्वपूर्ण बैठक 5 जुलाई को पवित्र गिरौदपुरी धाम स्थित सतनाम धर्मशाला में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। इस ऐतिहासिक बैठक को समाज के नवयुग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जहां नेतृत्व में आए बदलाव के साथ एक नई दिशा तय की जाएगी।
बैठक की शुरुआत समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल. एल. कोशले के नेतृत्व में बाबा गुरुघासीदास जी के मंदिर में सामूहिक दर्शन, पूजा-अर्चना एवं मत्था टेक कर की जाएगी। इससे पहले सभी पदाधिकारी एक साथ गिरौदपुरी पहुंचेंगे और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ बैठक में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें :- खाद की कोई कमी नहीं: मुख्यमंत्री साय ने किसानों को किया आश्वस्त, कहा -घबराने की जरूरत नहीं
बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसमें आयोजन की संभावित तिथि, स्थान, आमंत्रित विशिष्ट अतिथि और समाज की भागीदारी से जुड़े निर्णय लिए जाएंगे। (Satnami community meeting)
इसके अलावा, समाज की आगामी कार्ययोजना पर भी गहन विचार-विमर्श होगा। बैठक में सामाजिक उत्थान, शिक्षा, रोजगार, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और समाज को अधिक संगठित व सक्रिय बनाने पर ठोस रणनीति बनाई जाएगी। (Satnami community meeting)
प्रदेश से लेकर प्रकोष्ठ स्तर तक सभी पदाधिकारियों को बैठक की सूचना भेजी जा चुकी है। संरक्षक मंडल, जिला अध्यक्षों, युवा एवं महिला प्रकोष्ठों सहित सभी से समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे एवं मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत कोसरिया ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होकर समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और विकास के लक्ष्यों की दिशा में सार्थक भूमिका निभाएं। (Satnami community meeting)



